Edited By Harman, Updated: 12 Aug, 2026 04:31 PM

फरीदाबाद में नीलम पुल से पहले रेलवे लाइन पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। छात्रा स्कूल जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान वह एक्सप्रेस ट्रेन की...
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में नीलम पुल से पहले रेलवे लाइन पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। छात्रा स्कूल जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान वह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा का शव ट्रेन के अगले हिस्से में फंस गया।
स्कूल बैग से हुई छात्रा की पहचान
जीआरपी कर्मचारी सतपाल चौहान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेलवे लाइन पर हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो छात्रा का शव एक्सप्रेस ट्रेन के अगले हिस्से में फंसा हुआ मिला। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान रामनगर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय तान्या के रूप में हुई है।
बैग में मिली किताबें और मोबाइल नंबर
मौके पर छात्रा का स्कूल बैग भी मिला था। बैग में उसकी किताबें और अन्य सामान रखा हुआ था। बैग से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने छात्रा के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें हादसे की जानकारी दी।
स्कूल जाते समय रेलवे लाइन पार कर रही थी
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि तान्या सुबह स्कूल जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान वह तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। रेलवे की ओर से लोगों को इस रास्ते से लाइन पार करने से रोकने के लिए दीवार भी लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां से रेलवे लाइन पार करते हैं।
बीके अस्पताल भेजा शव
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।फरीदाबाद में नीलम पुल से पहले रेलवे लाइन पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 11वीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई। हादस सुबह के करीब साढ़े 8 बजे हुई, जब मृतका स्कूल के जा रही थी। छात्रा का शव एक्सप्रेस ट्रेन के अगले हिस्से में फस गया। जीआरपी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया।
स्कूल जाते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई
जीआरपी पुलिस कर्मचारी सतपाल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे उनको सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक लड़की का शव ट्रेन के अगले हिस्से में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि मृतका की पहचान रामनगर कॉलोनी निवासी तान्या (17) के रूप में हुई है। मौके से उसके पास स्कूल बैग मिला ,जिसमें उसकी किताबे रखी हुई थी। उसी में से मिले नंबर से उसके परिजनों से संपर्क हो गया। उन्होंने बताया कि अभी तक जांच में यही निकलकर आ रहा है कि लड़की सुबह के समय लाइन क्रास करके स्कूल जा रही थी। रेलवे लाइन क्रास करने के दौरान वह हादसे का शिकाल हुई है। हांलाकि रेलवे के द्वारा लोगों को यहां से गुजरने के लिए मना किया गया और दीवार भी लगाई गई है। लेकिन इसके बाद भी लोग यहां से निकलते है। उन्होंने कहा कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।