चुनौतियों के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी का नया दांव, रोज हजारों लोगों से मिल रहे, जनता के लिए खोले घर के दरवाजे

Edited By Saurabh Pal, Updated: 14 Jul, 2024 04:39 PM

chief minister naib saini is connecting directly with the public

अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने और इस बार के चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। इसके पीछे लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 10 में से 5 सीट पर मिली जीत को माना जा रहा है

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने और इस बार के चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। इसके पीछे लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 10 में से 5 सीट पर मिली जीत को माना जा रहा है। हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 2009 और 2014 के चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में हुए 5 सीटों के नुकसान के बाद हरियाणा में बीजेपी एक्टिव मोड में आ गई है। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी डैमेज कंट्रोल करने में जुटे हैं।

संगठनात्मक अनुभव पर चले सीएम सैनी

हरियाणा की परिस्थितियों को आंकते हुए बीजेपी की हाई कमान भी आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है। यहीं कारण है कि हरियाणा के चुनाव की कमान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। कुछ दिन पहले ही शाह ने हरियाणा के पंचकूला का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों को लेकर टिप्स दिए थे। अब 19 जुलाई को वह फिर से हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में ही लड़ने की घोषणा कर चुके है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी के सामने भी एक बड़ी चुनौती है। नायब सिंह सैनी ने अपने संगठनात्मक अनुभव पर चलते हुए जनता से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे 24 घंटे के लिए खोल दिए है। उनका दावा है कि वह रोजाना 6 से 8 हजार लोगों से मिलते हैं। इसके लिए वह समय की भी परवाह नहीं करते। 

जनसंपर्क को विस्तार दे रहे सीएम सैनी

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने राज्य के तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिहं सैनी को सीएम पद दिया था और मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। खट्टर फिलहाल पीएम मोदी की कैबिनेट में मंत्री है, लेकिन नए सीएम नायब सिंह सैनी राज्य में डैमेज कंट्रोल के प्रयास में जुटे हैं। सीएम सैनी जनता के बीच लगातार बने रहने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि उनका दिन सुबह 7 बजे से शुरू होकर सुबह 4 बजे तक चलता है और वे लोगों से ही मिलते हैं। इसके बाद वे रात भर सरकारी अधिकारियों, पार्टी नेताओं और आम लोगों से मिलते हैं और कुछ देर की नींद भी लेते हैं। उनके करीबी लोगों के मुताबिक गुरुवार रात से उनकी बैठकें अगली सुबह 4 बजे तक चलती रहीं। सबसे पहले उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं और फिर बीजेपी नेताओं के साथ बैठकें कीं।

हर दिन 6-7 हजार लोगों से कर रहे मुलाकात

सैनी ने कहा है कि मैं प्रतिदिन लगभग 6,000-7,000 लोगों से मिलता हूं। अगर मैं आधिकारिक आवास पर हूं तो हर दिन लोगों से मिलने के लिए चार शिफ्ट निर्धारित की गई हैं। हाल ही में हुई एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि रोहतक से लगभग 10-15 लोगों का एक समूह उनके आवास पर सिर्फ यह देखने के लिए आया था कि क्या वह वास्तव में आधी रात को लोगों से मिल रहे हैं जैसा कि उन्होंने वादा किया था। सीएम ने कहा कि मैंने खुलेआम घोषणा की थी कि मैं रात 12 बजे भी आपातकालीन स्थिति लोगों से मिलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। एक रात, मेरे कर्मचारियों ने आधी रात को मुझे बताया कि 10-15 लोग मुझसे मिलने आए हैं। मैं उनसे मिलने के लिए तैयार हो गया और उनसे पूछा कि वे किस आपातकालीन स्थिति में मुझसे मिलने आए हैं। उन्होंने कहा कि कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी। हम बस यह देखने आए थे कि क्या आप वास्तव में रात 12 बजे लोगों से मिलते हैं या नहीं। सीएम ने यह भी बताया कि ज़्यादातर लोग स्थानीय विवादों, बिजली और पानी की समस्याओं और पुलिस की निष्क्रियता को हल करने के लिए उनसे मिलते हैं।

विधानसभा चुनाव होगा चुनौती

मुख्यमंत्री बनने के बाद से नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास में दरवाजा खुला रखने की नीति अपनाई थी। सीएम ने पहले भी कहा था कि मुझे हमेशा लोगों से मिलना और उनकी शिकायतों का समाधान करना अच्छा लगता है। सुनना तो जरूर चाहिए। इसलिए बहुत से लोगों को लगता है कि सैनी उनका बंदा है । बीजेपी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव एक चुनौती माने जा रहे हैं, आम चुनाव में पार्टी को झटका लगा है। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस ने राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर बराबर-बराबर जीत हासिल की, लेकिन पार्टी के लिए पिछला विधानसभा चुनाव भी बड़ी मुश्किल वाला रहा था।

हर वर्ग के लिए कर रहे घोषणाएं

मुख्यमंत्री बनने और लोकसभा में 5 सीट गंवाने के बाद नायब सिंह सैनी लगातार पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में वह खुद लोगों और अन्य संगठनों से मिलकर उनकी समस्याएं दूर करने की कोशिश में लगे हैं। फिर चाहे इसके लिए परिवार पहचान पत्र में आई कमियां हो या फिर कोई अन्य मुद्दे हो। मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी हर वर्ग को अपना बनाकर उनके लिए जनकल्याणकारी घोषणाएं कर रहे हैं। ऐसे में जहां मुख्यमंत्री कर्मचारी वर्ग के लिए कईं प्रकार की घोषणाएं कर चुके हैं। वहीं, सरकार से नाराज चल रहे सरपंचों के लिए भी मुख्यमंत्री ने कई प्रकार की घोषणाएं की है, जिसका लाभ उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलना लगभग तय है।

बढ़ सकती है पेंशन राशि

माना जा रहा है कि हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाओं की घोषणा कर रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा भी कर सकते हैं। कांग्रेस और इनेलो की ओर से पेंशन को बड़ा मुद्दा बनाकर जनता के सामने पेश किया जा रहा है। ऐसे में चर्चा है कि सीएम सैनी पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा कर विपक्ष से ये मुद्दा भी छीनना चाहते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!