मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व आम आदमी पार्टी के हजारों लोगों को भाजपा में शामिल कराया

Edited By Saurabh Pal, Updated: 19 Aug, 2024 08:37 PM

chief minister naib saini got thousands of people to join bjp

हरियाणा विधानसभा चुनावों ने हरियाणा की राजनीती का तापमान बढ़ा दिया है। प्रदेश की सभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव की घोषणा से पहले ही एक्शन मोड़ में थी। चुनाव की घोषणा के बाद राजनैतिक गलियारों में तूफानी हलचल चल रही है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा चुनावों ने हरियाणा की राजनीती का तापमान बढ़ा दिया है। प्रदेश की सभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव की घोषणा से पहले ही एक्शन मोड़ में थी। चुनाव की घोषणा के बाद राजनैतिक गलियारों में तूफानी हलचल चल रही है। राजनेताओं और कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला भी तेज हो चुका है। जेजेपी के कई विधायक पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीँ अब गुहला में आम आदमी पार्टी को भी झटका लगा है।

आप पार्टी के नेता गुरजीत सिंह और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के पदाधिकार व् पार्टी से चुनाव लड़ चुके नायब सिंह पटाक माजरा अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो चुके है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में नायब सिंह पटाक माजरा, गुरजीत सिंह और उनके सैंकड़ों समर्थों को बीजेपी का पटका पहनकर पार्टी में शामिल किया है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन का पवित्र पर्व है। हमारी संस्कृति से जुड़े हुए पवित्र पर्व पर सभी बहनों को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा की उनके लिए यह गर्व की बात है की बीजेपी पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के पदाधिकारी और पार्टी से चुनाव लड़ चुके नायब सिंह पटाक माजरा और उनके साथियों ने बीजेपी को ज्वाइन किया है। आम आदमी पार्टी के गुहला हल्का से गुरजीत सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है। बीजेपी में ज्वाइन होने पर सभी को बहुत बहुत बधाई।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस की झूठ की दुकान खाली हो चुकी है। कांग्रेस की इस दुकान में केवल दो चार लोग बैठे है उनका ध्येय है की तुक्के से तीर लग जाए। हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस में आपसी द्वंद्व चल रहा है। भूपेंद्र हुड्डा ने पंजाबी समुदाय के लिए जो शब्द बोले उन्हें पुरे प्रदेश ने देखा है। इनको प्रदेश की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाने में लगे है। कांग्रेस पिछड़े वर्ग से सीएम बनाए जाने की चर्चा क्यों नहीं सोनिया गाँधी से करते। बीजेपी ने हमेशा पिछड़ा वर्ग के हक़ में कार्य किए है। मुख्यमंत्री ने दवा किया बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाएगी। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा की राजयसभा के लिए कैंडिडेट और नेता सभी के नाम तय है और जल्द ही नामांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा की संकल्प पत्र के लिए जनता के सुझाव लेने के लिए यात्रा मंगलवार को पंचकूला से शुरू होगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!