हॉकी चैंपियनशिप में छाया हरविंद्र सिंह, जीते गोल्ड मैडल

Edited By Isha, Updated: 16 Jun, 2022 09:31 AM

chhaya harvinder singh won gold medal in hockey championship

मास्टर गेम्स फैडरेशन द्वारा केरला और पैन इंडिया द्वारा बेंगलुरु में हुई हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संत नगर निवासी हरविंद्र सिंह ने गोल्ड मैडल हासिल किए। हरविंद्र सिंह पंजाब नैशनल बैंक की बणी शाखा में कार्यरत है। गोल्ड मैडल लेकर...

सिरसा: मास्टर गेम्स फैडरेशन द्वारा केरला और पैन इंडिया द्वारा बेंगलुरु में हुई हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संत नगर निवासी हरविंद्र सिंह ने गोल्ड मैडल हासिल किए। हरविंद्र सिंह पंजाब नैशनल बैंक की बणी शाखा में कार्यरत है। गोल्ड मैडल लेकर सिरसा लौटे हरविंद्र सिंह का बरनाला रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक के सर्कल ऑफिस में अभिनंदन किया गया।
मंडल प्रमुख सतपाल मेहता, पंजाब नैशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन चेयरमैन रमेश गक्खड, मुख्य प्रबंधक पवन भाटिया, सचिव अशोक कंबोज, पी.एन.बी. प्रबंधक गौरव ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और कहा कि हरविंद्र की इस उपलब्धि से पी.एन.बी. भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

हरविंद्र सिंह ने बताया कि श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट संत नगर के नेतृत्व में टीम का हिस्सा बनकर उन्हें केरला व बेंगलुरु में खेलने का अवसर मिला और ट्रस्ट प्रधान हरपिंद्र सिंह कूका के मार्गदर्शन में वे गोल्ड मैडल हासिल कर पाए हैं। हरविंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि इससे पूर्व दिल्ली में हुई खेलो मास्टर्स गेम्स 2022 में भी हरविंद्र सिंह गोल्ड मैडल हासिल कर चुके है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!