Charkhi Dadri: गांव के युवक से मारपीट के बाद भड़के ग्रामीण, शराब ठेके पर जड़ा ताला, महिलाएं बोलीं- पहले कार्रवाई, फिर...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Jul, 2025 02:02 PM

charkhi dadri news villagers of jevali village locked the liquor shop

गांव जेवली में ग्रामीणों ने शराब ठेके पर ताला जड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक युवक के साथ अवैध शराब बेचने के आरोप लगा मारपीट की गई है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : गांव जेवली में ग्रामीणों ने शराब ठेके पर ताला जड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक युवक के साथ अवैध शराब बेचने के आरोप लगा मारपीट की गई है। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया। लेकिन ग्रामीणों ने कार्रवाई से पहले ठेके पर लगाया ताला खोलने से साफ मना कर दिया है। 

बता दें कि गांव की महिलाएं व पुरुष गांव जेवली में शराब ठेके पर एकत्रित हुए और वहां रोष जताया। ग्रामीण कांता देवी व विजय इत्यादि का कहना है कि गांव के युवक दीपक के साथ संबंधित ठेकेदार के लोगों ने गांव में अवैध शराब बेचने के आरोप लगाते हुए बीती शाम को मारपीट की है। उन्होंने कहा कि युवक पर झुठे आरोप लगा उसे मारा गया है जिसे ग्रामीण सहन नहीं करेंगे। इसी के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने सेल्समैन को बाहर कर शराब ठेके पर ताला लगा दिया और शराब ठेके के सामने ही बाढड़ा-झोझू सड़कमार्ग पर रोड जाम करने का भी प्रयास किया। 

सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाया, जिसके बाद ग्रामीण ठेके के सामने से घर चले गए लेकिन ग्रामीणों ने शराब ठेके पर लगाया ताला नहीं खोला। ग्रामीणों ने कहा कि तब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होगी वे ताला नहीं खोलेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!