गुड़गांव में एक्टिव हुए चेन स्नेचर, वारदात के 11 दिन बाद केस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Aug, 2026 03:24 PM

chain snatchers active in gurgaon case registered 11 days after the incident

गुड़गांव में अपराध पर अंकुश लगाने का दावा करने वाली पुलिस की नाक तले ही अपराधी वारदातों को अंजाम देना शुरू हो गए हैं। एक बार फिर गुड़गांव में चेन स्नेचर एक्टिव हो गए हें जो लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में अपराध पर अंकुश लगाने का दावा करने वाली पुलिस की नाक तले ही अपराधी वारदातों को अंजाम देना शुरू हो गए हैं। एक बार फिर गुड़गांव में चेन स्नेचर एक्टिव हो गए हें जो लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-50 थाना एरिया से सामने आया है जहां चेन स्नेचरों ने महिला की चेन झपट ली और ‌फरार हो गए। वारदात के 11 दिन बीत जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, साउथ एंड सेक्टर-49 की रहने वाली महिमा जैन ने बताया कि वह 6 अगस्त को क्षेत्र से जा रही थी। वह द नाइल सोसाइटी के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए ओर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस घटना से वह काफी सहम गई। उन्होंने शाेर मचाया, लेकिन आरोपी उनकी आंखों के सामने से ओझल हो गए। इस पर उन्होनें पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत अज्ञात स्नेचरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!