फिर एक्शन मोड में अनिल विज, बिजली निगम के JE व SDO पर लिया बड़ा एक्शान... जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2025 10:00 AM

case filed against je and sdo of electricity corporation

प्रदेश के कैथल जिले में हरियाणा के ऊर्जा और बिजली मंत्री अनिल विज के आदेश पर बिजली निगम गुहला सब डिवीजन के एसडीओ और जेई के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस मामले में एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा का नाम शामिल है।

कैथल:  प्रदेश के कैथल जिले में हरियाणा के ऊर्जा और बिजली मंत्री अनिल विज के आदेश पर बिजली निगम गुहला सब डिवीजन के एसडीओ और जेई के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस मामले में एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा का नाम शामिल है।
 
जानकारी के अनुसार बता दे कि SDO और JE दोनों अधिकारियों पर एक पोल्ट्री फॉर्म संचालक से बिजली कनेक्शन देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने ग्रीवांस कमेटी की बैठक में अधिकारियों पर ये आरोप लगाए थे। उसी पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि बता दें कि 10 अक्टूबर को ग्रीवांस कमेटी की बैठक कैथल में हुई थी। इस बैठक में गांव हेमू माजरा के बलविंद्र सिंह ने मंत्री विज के सामने शिकायत रखी थी। आरोप था कि उसने अपने गांव के पास खेतों में पोल्ट्री फॉर्म बनाया है। उसके लिए बिजली कनेक्शन लेना चाहता था। इस संबंध में उसने बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की।

अधिकारियों ने कहा कि कनेक्शन तभी मिलेगा, जब वह उन्हें डेढ़ लाख रुपए देगा। वह इतने रुपए देने में सक्षम नहीं था और उसने रुपए देने से मना कर दिया। इसे लेकर उसने ग्रीवांस कमेटी की बैठक में शिकायत दी। मंत्री विज ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए थे। इसी पर कार्रवाई करते हुए अब निगम के एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!