दिवाली एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग, बाइक को कार ने मारी टक्कर...2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2024 03:58 PM

car hit their bike in gurugram two friends died in palwal

गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के दौरान दोनों दोस्त बाइक पर सवार थे, तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से यह जानलेवा हादसा हुआ है।

गुरुग्राम: गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के दौरान दोनों दोस्त बाइक पर सवार थे, तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से यह जानलेवा हादसा हुआ है। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

दरअसल, दिवाली के दिन यानी 31 अक्टूबर गुरुवार को दोनों दोस्त बाइक पर ड्यूटी से वापस लौट रहे थे, उस दौरान नेशनल हाईवे-19 पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। मामले को लेकर पुलिस ऑफिसर मनोज कुमार का कहना है कि यूपी के रहने वाले मोनू ने बताया वह और बॉबी नाम का युवक 31 अक्टूबर की रात को बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर मोहित और देवेंद्र यादव भीसवार थे,जब उनकी बाइक नेशनल हाईवे-19 पर पलवल के कुशलीपुर गांव फ्लाईओवर पर पहुंची, उस दौरान कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

बाइक गिरने की वजह से मोहित और देवेंद्र घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पलवल के अस्पताल पहुंचाया गया,जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मोनू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!