मां के साथ सड़क पार कर रहे बच्चे को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jun, 2022 06:22 PM

car collided with the child crossing the road with the mother died

पानीपत जिले में गोहाना रोड पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एनसीआरटी स्कूल के सामने मां के साथ सड़क पार कर रहे मासूम बच्चे को कार ने जोरदार टक्कर मार...

पानीपत : पानीपत जिले में गोहाना रोड पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एनसीआरटी स्कूल के सामने मां के साथ सड़क पार कर रहे मासूम बच्चे को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया  बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल निवासी जुबैदा ने बताया कि उसके पति फिरोज गांव हुगली में रहते हैं, जबकि वह अपने बच्चों के साथ पानीपत में किराए के मकान में रहती है। वह गोहाना रोड पर एनसीआरटी स्कूल के सामने मदरसे में खाना बनाने का काम करती है। वह अपने बेटे इरफान अली के साथ मदरसे में जा रही थी। जब वह मदरसे के सामने पहुंचकर बेटे के साथ सड़क पार करने लगी तभी कार चालक तेज रफ्तार में आया और सीधा उसके बेटे को टक्कर मारकर भाग गया। मृतक के चार बच्चे है। जिनमें से एक की मौत हो गई। 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!