हरियाणा के इस जिले में बनेगा बाईपास, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी...आम जनता को मिलेगा लाभ

Edited By Isha, Updated: 12 Dec, 2024 01:03 PM

bypass will be built this district of haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कुरुक्षेत्र बाईपास के निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस बाईपास के निर्माण से न केवल कुरुक्षेत्र निवासियों को बल्कि आस-पास के...

चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कुरुक्षेत्र बाईपास के निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस बाईपास के निर्माण से न केवल कुरुक्षेत्र निवासियों को बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा, जिससे इस पवित्र भूमि में बेहतर कनेक्टिविटी और बेहतर बुनियादी ढांचा सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 48 कोस तीर्थ सम्मेलन में तीर्थ स्थलों के प्रमुख जनों  को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रज की 84 कोस यात्रा की तर्ज पर  48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि पर स्थित तीर्थों की यात्रा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र को भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा और पवित्र नगरी हरिद्वार से जोड़ने के लिए रेल सेवा भी शुरू की जाएगी।

श्री कृष्ण सर्किट योजना के तहत महाभारत युद्ध से संबंधित 134 स्थलों को लगभग 175 करोड़ रुपये के अनुमानित लागत  से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। गीता स्थली, ज्योतिसर में 205 करोड़ रुपये के निवेश से महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का निर्माण भी किया जा रहा है। इस अनुभव केंद्र का हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र की 48 कोस भूमि में 367 तीर्थ स्थल हैं, जिनमें से कुछ समय के साथ लुप्त हो गए हैं। हाल ही में सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण के पश्चात 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थों की सूची में 18 नए तीर्थ जोड़े गए हैं। यह कार्य अभी भी जारी है तथा निकट भविष्य में इस सूची में और तीर्थ जुड़ने की पूरी संभावना है।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में 93 विकास कार्यों के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को 76 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 57 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। अनेक कार्य पूरे हो चुके हैं तथा शेष पर तेजी से कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में आस्था के अनेक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। देश के सुदूर क्षेत्रों के मंदिर अब कुरुक्षेत्र में देखने को मिलते हैं। उत्तर भारत का श्री तिरुपति बालाजी मंदिर यहां बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, जीओ गीता संस्थान, अक्षरधाम मंदिर, इस्कॉन मंदिर तथा ज्ञान मंदिर भी निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री ने 48 कोस तीर्थ पुस्तक, तीर्थ क्यूआर कोड और कुरुक्षेत्र टूर गाइड के प्रथम और द्वितीय संस्करण का भी विमोचन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!