भिवानी में युवक की निर्मम हत्या, फसल को नष्ट करने से रोकने गया था...फिर मिली दर्दनाक मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Jan, 2025 09:36 PM

brutal murder of young man in bhiwani stop crop from being destroyed

जिले में एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या कर दी गई। युवक को बचाने के लिए परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। तोशाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।

भिवानी : जिले में एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या कर दी गई। युवक को बचाने के लिए परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। तोशाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। 

जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के गांव लेघा हेतवान निवासी मनोज ने पुलिस को बताया लंबे समय से उनका खेत की जमीन को लेकर गांव के ही सुनील व उसके परिवार से जमीन का विवाद चल रहा है। उसने बताया कि बीती रात को उसका छोटा भाई अमित उर्फ बंटी अपने खेत में गया था। 

PunjabKesari

अमित को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला

मृतक के भाई ने बताया कि जब वहां जाकर उसने देखा कि सुनील और अन्य व्यक्ति ट्रैक्टर से उनकी फसल को नष्ट कर रहे थे। उसने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मनोज ने आरोप लगाया कि जमीन कब्जा कर रहे अन लोगों ने उसके भाई को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला। 

आरोपी परिजनों को देख फरार हो गए

मनोच ने बताया सूचना मिलते ही परिवार के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर वहां से फरार हो गए। परिवार के लोग अमित को भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर आए। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कैरू चौकी पुलिस टीम व तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की छानबीन की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!