Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Jul, 2023 05:39 PM

हरियाणा में इस समय असमान से‘कहर’ बरस रहा है। इस समय प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें कुरुक्षेत्र भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ जिले के गांव ठोल के पास नरवाना ब्रांच की नहर टूट गई है। जिससे आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया है।
कुरुक्षेत्र: हरियाणा में इस समय असमान से‘कहर’ बरस रहा है। इस समय प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें कुरुक्षेत्र भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ जिले के गांव ठोल के पास नरवाना ब्रांच की नहर टूट गई है। जिससे आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ मारकंडा नदी भी गांव नैंसी के पास टूट गई है। जिससे आस-पास के गांवों बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
इसके साथ गांव जोगना खेड़ा के पास एक ड्रेन भी टूट गई है और करीब 50 फीट पानी भर गया है। इस समय धर्मनगरी कुरुक्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं से घिरी हुई है।
गांव गनाहेड़ा नरकटारी ज्योतिसर के अलावा कुरुक्षेत्र की शांति नगर दीदार नगर आजाद नगर कल्याण नगर सहित आसपास के अन्य कालोनियों में भी बाढ़ की आशंका बन गई है। भाखड़ा नहर व एसवाईएल में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डीसी शांतनु शर्मा लगातार सभी क्षेत्रों का मुआयना कर रहे हैं। मदद के लिए अधिकारियों की टीमों को फिल्ड में उतारा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)