गोहाना से पूर्व bjp सांसद को टिकट की संभावना पर भड़के कार्यकर्ता, फूंका पुतला...प्रभारी के घर पहुंचे

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 Aug, 2024 10:18 PM

bjp workers got angry after giving ticket to arvind sharma from gohana news

हरियाणा में भाजपा की अंतर कलह खुल के सामने आ गई है। टिकट बंटवारे से पहले भाजपा में घमासान मचा है। दरअसल पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को गोहाना सीट से टिकट देने की बात सामने आते ही कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरु कर दिया...

गोहानाः हरियाणा में भाजपा की अंतर कलह खुल के सामने आ गई है। टिकट बंटवारे से पहले भाजपा में घमासान मचा है। दरअसल पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को गोहाना सीट से टिकट देने की बात सामने आते ही कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरु कर दिया। शुक्रवार को पूरा चौक पर इकट्‌ठा हुए कार्यकर्ताओं ने अरविंद शर्मा का पुतला फूंका। यही नहीं, कुछ नेता विरोध करने के लिए दिल्ली स्थित हरियाणा भाजपा के इंचार्ज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर तक पहुंच गए।

वहीं बता दें कि अरविंद शर्मा के अलावा फतेहाबाद की रतिया सीट से सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को भी टिकट देने का विरोध हो चुका है। दुग्गल के खिलाफ स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को चिट्ठी लिख टिकट बदलने की मांग की थी। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाहरी प्रत्याशी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।  

गौरतलब है कि गोहाना सीट से टिकट की रेस में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक और पूर्व सांसद अरविंद शर्मा का नाम चर्चा में है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!