भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, नगर निकाय चुनाव पर कही ये बात

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Jan, 2025 07:32 PM

sonipat bhupendra hooda attacked bjp government react on municipal election

सोनीपत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी विफल सरकार है। साथ में हुड्डा ने हरियाणा के नगर निकाय चुनावों पर प्रतिक्रिया दी है।

सोनीपत (सन्नी मलिक): आज सोनीपत के खरखोदा में अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए नए चैंबरों के उद्घाटन समारोह में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी विफल सरकार है। 2014 से पहले हरियाणा विकास की रफ्तार उसपर लगी रोक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सोनीपत समेत कई जिलों में बड़े प्रोजेक्ट रुक गए, हरियाणा आज विकास नहीं बल्कि अपराध में नंबर वन प्रदेश है। हरियाणा के अखबारों की सुर्खियां अपराध की खबरों से शुरू होती है।

हरियाणा के नगर निकाय चुनावों पर दी प्रतिक्रिया

इसके अलावा हुड्डा ने हरियाणा के नगर निकाय चुनावों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव पहले भी कांग्रेस ने सिंबल पर लड़ा था। आगे इसका फैसला कमेटी में होगा, नगर परिषद पर भी फैसला कमेटी में होगा। 

दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने का किया दावा

साथ में पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। हुड्डा ने कहा कि दिल्ली की जनता सभी राजनीतिक दलों से परेशान है और कांग्रेस की तरफ से दिल्ली की जनता का मन बन चुका है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!