CM सैनी से हाथ न मिलाने वाले  कर्णदेव काम्बोज ने कांग्रेस को लगाया गले, उदयभान ओर  हुड्‌डा की मौजूदगी में पहना   पटका

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2024 03:28 PM

bjp obc morcha president karandev kamboj join congress

भारतीय जनता पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में एक के बाद बड़े झटके लग रहे हैं। टिकट कटने से नाराज कई बड़े नेता पहले ही पार्टी को अलविदा कह चुके हैं, वहीं शुक्रवार को इस कड़ी में पार्टी के ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने भी...

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में एक के बाद बड़े झटके लग रहे हैं। टिकट कटने से नाराज कई बड़े नेता पहले ही पार्टी को अलविदा कह चुके हैं, वहीं शुक्रवार को इस कड़ी में पार्टी के ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने भी पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए।

पूर्व मंत्री काम्बोज ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का पटका पहना। काम्बोज रादौर ओर इंद्री में से किसी एक सीट पर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, इसके लिए वे काफी समय से तैयारियों में जुटे थे, लेकिन बीजेपी ने रादौर से श्याम सिंह राणा ओर इंद्री से रामकुमार कश्यप को टिकट दे दिया। जिसके बाद कर्ण देव काम्बोज ने बगावती तेवर अपना लिए थे।

 

प्रदेश में ओबीसी सैल के प्रभावशाली नेता के प्रभाव को देखते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी उन्हें मनाने के लिए घर गए थे, जिससे उनके राजनीतिक रसूख का पता चलता है, लेकिन कर्ण देव काम्बोज टिकट कटने से इतने बौखलाए हुए थे कि उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी से हाथ तक नहीं मिलाया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!