Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Mar, 2023 03:50 PM

नगर निगम चुनाव को देखते हुए नवीन मंडल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री व वार्ड-35 से भावी पार्षद राव महेंद्र सिंह ने जनसंपर्क अभियान को शुरू कर दिया है। अभियान के तहत वह सेक्टर-39 में लोगों से मिलने के लिए पहुंचे और गुड़गांव में हुए विकास कार्यों की...
गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम चुनाव को देखते हुए नवीन मंडल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री व वार्ड-35 से भावी पार्षद राव महेंद्र सिंह ने जनसंपर्क अभियान को शुरू कर दिया है। अभियान के तहत वह सेक्टर-39 में लोगों से मिलने के लिए पहुंचे और गुड़गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। राव महेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम को भविष्य के शहर के रूप में विकसित करना चाहते हैं। इस दौरान लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह सदैव राव महेंद्र सिंह के साथ हैं।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
राव महेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा के शासनकाल में आठ सालों में गुड़गांव का बहुत तेजी से विकास हुआ है। आईकॉनिक सिटी होने के नाते गुड़गांव की पहचान आज प्रदेश व देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में बनी है। हरियाणा की आर्थिक राजधानी होने के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मुख्य फोकस गुड़गांव पर है। इतने वर्षों में गुरुग्राम का जो विकास हुआ है उससे आज गुड़गांव सभी के सपनों का शहर बन गया है।
राव महेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा के शासन में जिले की बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। यहां की जनता को भीड़-भाड़ और जाम से बचाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और गतिशीतला प्रदान की गई है। प्रचंड गर्मी के समय में पहले लोग पेयजल के लिए टैंकरों पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब हर घर नल से जल पहुंच रहा है। 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई जारी है।
राव महेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। सभी जगह लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताई है। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार की अंत्योदय की नीति के कारण आज हर गरीब आदमी आराम की सांस ले रहा है। किसान, व्यापारी और कर्मचारी सभी संतुष्ट है।