पंचकूला से चोरी की गई BJP नेता की मर्सीडीज यहां से मिली, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2025 12:43 PM

bjp leader s mercedes stolen from panchkula was found here

पंचकूला से भाजपा नेता श्याम लाल बंसल की शुक्रवार को चोरी हुई मर्सीडीज कार उकलाना के लितानी गांव में मिली है। पंजाब नंबर की यह कार शुक्रवार सुबह पंचकूला से चोरी हो गई थी। श्याम लाल बंसल पंचकूला से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

हिसार: पंचकूला से भाजपा नेता श्याम लाल बंसल की शुक्रवार को चोरी हुई मर्सीडीज कार उकलाना के लितानी गांव में मिली है। पंजाब नंबर की यह कार शुक्रवार सुबह पंचकूला से चोरी हो गई थी। श्याम लाल बंसल पंचकूला से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद यह लग्जरी कार लितानी गांव की तंग गली में खड़ी मिली। संकरी गली में फंसने के चलते कार न आगे जा सकी और न पीछे हो पाई। कार में सवार युवक उसे लाक कर फरार हो गए। आसपास में रहने वाले लोगों ने पहले तो यह सोचा कि गांव में किसी रिश्तेदारी में यह कार आई होगी। शुक्रवार शाम तक जब इस सिटीज के बारे कुछ पता नहीं

 
उकलाना थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। गाड़ी के नंबरों से छानबीन की तो पता चला कि यह मर्सीडीज पंचकूला से चोरी की गई। पंचकूला में इसकी चोरी होने की रिपोर्ट भी दर्ज है। उकलाना पुलिस ने पहले कार के मालिक भाजपा नेता श्याम लाल बंसल से संपर्क किया। उसके बाद पंचकूला पुलिस से संपर्क साधा।

पंचकूला पुलिस की टीम उस कार को शनिवार को अपने साथ ले गई। पंचकूला से यह कार उकलाना-उचाना लिंक रोड पर लितानी गांव कैसे पहुंची, पुलिस इस बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि या तो चोर ने हाईवे पर आगे टोल क्रास करने के चक्कर में लिंक मोड़ पर गाड़ी मोड़ दी या कुछ और बात थी। ये सब बातें चोर के पकड़े जाने के बाद ही सामने आएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!