रोहतक पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- हुड्डा व सैलजा में चल रही नूरा कुश्ती

Edited By Saurabh Pal, Updated: 10 Jul, 2024 10:01 PM

bjp in charge satish poonia reached rohtak targeted congress

भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि राहुल गांधी परिपक्व नहीं है। राजनीतिक रूप से राहुल  गांधी की बच्चों वाली सोच है। उन्होंने कहा कि देश हित के मुद्दों पर राहुल गांधी ने कभी बात नहीं की...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि राहुल गांधी परिपक्व नहीं है। राजनीतिक रूप से राहुल  गांधी की बच्चों वाली सोच है। उन्होंने कहा कि देश हित के मुद्दों पर राहुल गांधी ने कभी बात नहीं की और पूरी हिंदू कोम को हिंसक बताया है। इसलिए राहुल गांधी के नेतृत्व पर शंका है। साथ ही उन्होंने भाजपा द्वारा प्रदेश में ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कांग्रेस का भ्रम टूट गया और साबित हो गया कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। सतीश पूनिया आज रोहतक में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारी की बैठक ले रहे थे।

PunjabKesari

भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया प्रभारी बनने के बाद पहली बार रोहतक पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारी की बैठक ली ओर कहा है कि सभी कार्यकर्ता गिले शिकवे दूर करके  विधानसभा चुनाव पर फोकस करें। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचे और देश हित में भाजपा को वोट दें। साथ ही उन्होंने माना कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी जिसका खामियाजा आज 5 सीट लेकर भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार होगी और जितना जायज बहुमत चाहिए पार्टी लाएगी और भाजपा सरकार बनाएगी।

सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी कोरोना के समय में यदि देश के प्रधानमंत्री होते तो देश का भट्टा गोल होने से कोई नहीं रोक सकता था। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से राहुल गांधी की बच्चों जैसी सोच है। राहुल गांधी उन्माद फैला रहे हैं और कभी भी देश हित के मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने पूरे हिंदू कोम को हिंसक बताया है इससे साबित होता है कि राहुल गांधी की कितनी छोटी सोच है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी शंका है, उनके नेतृत्व में कांग्रेस कहां जाएगी यह अंदाजा लगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस में आपसी खिचड़ी खराब है,  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हों या सैलजा हो या फिर सुरजेवाला सबके बीच में नूरा कुश्ती चल रही है। इसलिए कांग्रेस का कोई वजूद नहीं बचा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!