Edited By Isha, Updated: 20 May, 2023 02:09 PM

हरियाणा में अब CM मनोहर लाल खट्टर के साथ सरकार के मंत्री भी फील्ड में जाकर जनसंवाद करेंगे। अब सभी मंत्री मिलकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे ताकि पार्टी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी के माहौल को न बनने दिया जाए। दरअसल हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं
डेस्क: हरियाणा में अब CM मनोहर लाल खट्टर के साथ सरकार के मंत्री भी फील्ड में जाकर जनसंवाद करेंगे। अब सभी मंत्री मिलकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे ताकि पार्टी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी के माहौल को न बनने दिया जाए। दरअसल हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। 2019 के चुनाव में सभी सीटें BJP ने जीती। इस बार BJP के आगे सभी सीटें बचाने की चुनौती है।
यहां बता दें कि हरियाणा में BJP 10 साल से सत्ता में है। राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में BJP को बहुमत नहीं मिला। भाजपा 40 सीटों पर सिमट गई। नतीजा यह हुआ कि जननायक जनता पार्टी (JJP) से गठबंधन करना पड़ा। सत्ता की कमान BJP के हाथ में ही है तो वोटरों की ज्यादा नाराजगी और जीतने की चुनौती BJP के लिए ही है। हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

CM के जनसंवाद में 3 दिन में हुए 3 विवाद
सबसे पहेल खैरेकां में सीएम के जनसंवाद के दौरान AAP नेताओं ने सीएम के मांग पत्र सौंपना चाहा। मगर, CM से मुलाकात न करवाने पर उन्होंने नारेबाजी कर दी। वहीं डबवाली में जनसंवाद के दौरान किसान सीएम से मिलना चाहते थे। पिछले हंगामे को देखते हुए पुलिस ने रोक लिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने किसानों को लाठियां मारी। उधर बणी गांव की सरपंच नैना झोरड़ मंच पर पहुंची। वह पूर्व सरपंच के झगड़े की शिकायत देने गई थी। वहां अचानक नैना ने अपना दुपट्टा निकाला और CM के पैरों में फेंक दिया। यह देख वहां तैनात महिला पुलिस ने नैना को पकड़कर जबरन स्टेज से नीचे उतार दिया।

सीएम खट्टर डालेंगे गांव में डेरा
CM मनोहर लाल के जनसंवाद की अब रणनीति बदली गई है। इसके लिए अब रात को भी CM गांव में ही रुकेंगे। इसकी शुरूआत महेंद्रगढ़ जिले से होगी। जहां CM खट्टर 24 से 26 मई तक जनसंवाद करेंगे। वहीं मंत्रियों के लिए तय किया गया है कि वह एक दिन में 4 से 5 गांवों में जाएंगे। हालांकि अनिल विज अंबाला में पूरे राज्य के लिए खुला दरबार लगाते थे। मगर, जब CM मनोहर ने जनसंवाद शुरू किया तो विज ने इसे बंद कर दिया। अब उनके घर पर ही फरियादी पहुंच जाते हैं, जिनका वह निपटारा करते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र बनेगी चुनैती
BJP का शहरी इलाके में अच्छा जोर रहता है, लेकिन चुनौती ग्रामीण क्षेत्र है। हरियाणा में BJP इसे मजबूत करना चाहती है। खासकर, कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के बाद BJP किसानों से नाराजगी दूर करना चाहती है।