Assembly elections: हुड्डा के गढ़ में भाजपा की डगर मुश्किल, 4 में से 3 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2024 08:47 AM

bjp faces difficulties in hooda s stronghold

क्षेत्रवाद व जातिवाद में बंटे नजर आ रहे हरियाणा में कुछ गढ़ ऐसे भी हैं जिन्हें भेदना दूसरी पार्टियों के लिए दुष्कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ कहा जाने वाला ओल्ड रोहतक ऐसा ही क्षेत्र है। ओल्ड रोहतक में दरअस

सोनीपत (संजीव दीक्षित) : क्षेत्रवाद व जातिवाद में बंटे नजर आ रहे हरियाणा में कुछ गढ़ ऐसे भी हैं जिन्हें भेदना दूसरी पार्टियों के लिए दुष्कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ कहा जाने वाला ओल्ड रोहतक ऐसा ही क्षेत्र है। ओल्ड रोहतक में दरअसल 3 जिले शुमार हैं जिनमें रोहतक, सोनीपत व झज्जर शामिल हैं। इन जिलों में कुल 14 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से वर्तमान में 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

ओल्ड रोहतक में 14 से 11 सीटें कांग्रेस के पास, 2 पर भाजपा तो एक पर निर्दलीय का कब्जा

रोहतक की 4 सीटों में से कजर की सभी चारों सीटें, सोनीपत की 6 सीटों में से 4 पर कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में के क्षेत्र भाजपा के लिए इस क्षेत्र मुकाबला करना बेहद कड़ी चुनौती रहेगा। 14 सोनीपत की 2 सीटें ही भाजपा के पास जबकि रोहतक की 1 सीट पर निर्दलीय विधायक काबिज है।

सियासी विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार विधानसभा चुनावों में हुड्डा के गढ़ में भाजपा की प्रोफाॉर्मेंस इस बात पर टिकी होगी कि भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव किस आधार पर करेगी। निश्चित तौर पर भाजपा को यहां अपनी स्थिति सुधारने के लिए प्रत्याशियों के चुनाव में कौशल दिखाना होगा। वहीं, कांग्रेस इन सभी 14 सीटों में से ज्यादातर पर पुराने धुरंधरों को ही उतारने का मन बना चुकी है। 1-2 सीटों पर ही प्रत्याशी बदले जा सकते हैं।

 2019 के विधानसभा चुनावों में रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का वर्चस्व दिखा था। यहां की 4 में से 3 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। इनमें रोहतक विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा व गढ़ी-सांपला-किलोई से भूपेंद्र हुड्डा ने जीत हासिल की थी। महम विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बलराज कुंडू ने बाजी मारी थी। वहीं कलानौर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शकुंतला खटक ने जीत हासिल की थी।

झज्जर : चारों सीटों पर कांग्रेस काबिज झज्जर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की गीता भुक्कल ने जीत हासिल की थी। बादली से कांग्रेस के कुलदीप वत्स, बेरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रघुवीर सिंह कादयान जबकि बहादुरगढ़ से कांग्रेस के राजिंदर सिंह जून ने जीत दर्ज की थी

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!