जींद उपचुनाव के लिए बीजेपी ने की उम्मीदवार की घोषणा(VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 09 Jan, 2019 12:08 PM

जींद चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों पूरी तरह से तैयार है। इसी कड़ी में बीजेपी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग बुलाई है, जिसमें सुभाष बराला ने जींद उम्मीद्वार के नाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जींद...

चंडीगढ़(धरणी): जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने इनेलो के पूर्व विधायक हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा का टिकट फाइनल कर दिया है। ये घोषणा भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जयप्रकाश नड्डा द्वारा पत्र जारी करके दी गई। वहीं मिड्ढा का टिकट फाइनल होते ही उनके घर में खुशी का माहौल है, जहां उनके परिजनों और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। 10 जनवरी गुरुवार को नामांकन का अखिरी दिन है। 
PunjabKesari, dance
जानकारी के अनुसार 2014 के चुनाव में इनेलो के डॉ. हरिचंद मिड‌्ढा ने चुनाव जीता था, लेकिन लंबी बिमारी के चलते 26 अगस्त को उनका निधन हो गया था. मामला कोर्ट तक भी गया। अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी। भाजपा ने नवंबर 2018 में इनेलो में सेंधमारी कर हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को भाजपा में शामिल कर पहले ही उनकी उम्मीदवारी के संकेत दे दिए थे। जींद में 28 जनवरी को मतदान होना है।
PunjabKesari
यह चुनाव हरियाणा में 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है। इस वजह से सभी पार्टियां इसमें पूरा जोर लगा रही हैं। जींद विधानसभा सीट पर 12 बार हुए चुनाव में एक बार भी कमल नहीं खिला है। भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती यहां खाता खोलने की रहेगी। निगम चुनाव की जीत का माहौल बनाए रखना चाहेगी। 
PunjabKesari
साल 2014 में सिर्फ 1.86% वोट के अंतर से हारी थी भाजपा 
जींद विधानसभा में 12 बार हुए चुनाव में 5 बार कांग्रेस, 4 बार लोकदल व इनेलो के विधायक बने। हरियाणा विकास पार्टी, एनसीओ के एक-एक बार व एक बार निर्दलीय विधायक बने हैं। इस सीट को कांग्रेस नेता मांगेराम गुप्ता के नाम से जाना जाता है। वे यहां से 4 बार जीते व 4 बार हारे। 2009 में इनेलो नेता हरिचंद  मिढ़ा ने 36.40% वोट लेकर उन्हें हराया। 2014 में मिड्‌ढा ने इनेलो से ही भाजपा में आए सुरेंद्र बरवाला को 1.86% यानी 2257 वोट से हराया। मिड्‌ढा को 25.99% वोट मिले थे। 




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!