बिप्लब कुमार देब ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, संगठन से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

Edited By Harman, Updated: 14 Sep, 2026 08:13 AM

biplab kumar deb paid a courtesy call on national president nitin navin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े विभिन्न...

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान बिप्लब कुमार देब ने नया दायित्व दिए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के बाद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि नितिन नबीन के युवा एवं ऊर्जावान नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। देब ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और युवा दृष्टिकोण पार्टी को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन देशभर में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह जी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिवार है और मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। युवा नेतृत्व के साथ संगठन में नई सोच, नई ऊर्जा और नए उत्साह का समावेश निश्चित रूप से भाजपा को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!