कैथल में बाइक सवार व्यक्ति की मौत, ड्यूटी से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Edited By Manisha rana, Updated: 17 Mar, 2023 03:28 PM

आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है जहां कैथल जिले में हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक जसविंदर शर्मा रात के समय अपनी ड्यूटी से घर ...
कैथल : आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है जहां कैथल जिले में हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक जसविंदर शर्मा रात के समय अपनी ड्यूटी से घर वापस लौट रहा था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण हुई मौत
मृतक के मौसा जीवानंद कौशिक ने बताया कि जसविंदर नक्शा नवीस का काम करता था। वह कैथल के लोक निर्माण विभाग में अनुबंधित कर्मचारी था। वीरवार शाम के समय उसने अपने घरवालों को बताया कि वह लेट हो जाएगा। जब वह रात को कैथल से सीवन बाइक पर आ रहा था तो रास्ते में अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण उसकी मौत हो गई। जसविंदर अपने पीछे अपनी पत्नी व दो लड़कों को छोड़कर गए हैं।
वहीं जांच अधिकारी हरि भगवान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि बाइक सवार कैथल-चीका रोड पर मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था युवक, रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने छीन ली जिंदगी...पानीपत में रोंगटे...

बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, 3 वाहनों की टक्कर में 3 की जान गई, पुलिस जांच में...

दुकान बंद कर घर लौट रहे आढ़ती की दर्दनाक मौत: कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर भीषण टक्कर, हादसे में...

बस ने बाइक सवार को कुचला, सड़क पर तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम

सड़क हादसे में कैंटर चालक की दर्दनाक मौत, टायर चेक करते समय ट्रक ने मारी टक्कर...कैंटर पलटा

तेज रफ्तार वेन्यू कार ने टेंपो को मारी टक्कर, 13 वर्षीय छात्रा की मौत, चार घायल

Baleno को टक्कर मारने के बाद पलटी Thar, 3 की हालत गंभीर

कैथल में जम्मू-कटरा हाइवे पर भयानक हादसा, मौके पर थमी महिला की सांसे...3 घायल, पंजाब से माथा टेककर...

कैथल में खौफनाक वारदात...टोटके और मुखबिरी के शक में पड़ोसी ने ईंटों से किया हमला, बुजुर्ग महिला की...

सरिए से भरे ई-रिक्शा में घुसी कैब, ड्राइवर की मौत सवारी घायल