चालान से बचने के लिए बाइक चालक ने होमगार्ड को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Feb, 2020 03:07 PM

हरियाणा के जींद में एक बाइक सवार ने चालान से बचने के लिए होमगार्ड के जवान को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार फरार हो गया। इसके बाद होमगार्ड के जवान को जख्मी हालत में जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते...

जींद(विजेंद्र): हरियाणा के जींद में एक बाइक सवार ने चालान से बचने के लिए होमगार्ड के जवान को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार फरार हो गया। इसके बाद होमगार्ड के जवान को जख्मी हालत में जींद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। 

PunjabKesari, haryana

गौरतलब है कि होमगार्ड का जवान सोनू जींद सामान्य बस अड्डे पर ड्यूटी दे रहा था। एक बाइक सवार को उसने रूकने का इशारा किया तो उसने बाइक रोकने की बजाए तेज रफ्तार में सोनू को ही टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आनन-फानन में बाइक सवार मौके से फरार हो गया। 

घायल अवस्था में होमगार्ड सोनू को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। 

PunjabKesari, haryana

इससे पहले सोनीपत में गर्दन से पकड़कर घसीटा था होमगार्ड
वहीं इससे पहले सोनीपत जिले में बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक होमगार्ड के जवान को गर्दन से पकड़कर करीब 500 मीटर तक घसीटा था। इसके बाद वे होमगार्ड को सड़क पर ही फेंककर फरार हो गए थे। इत्तेफाक से गाड़ी में सवार एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो पुलिस हरकत में आई थी और आरोपियों को पकड़ा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!