परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सबसे बड़ा बेनिफिट यह की लोग उसे पोर्ट करवा सकेंगें : उमा शंकर

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jan, 2021 11:24 AM

biggest benefit through family identity card people get the facility

हरियाणा के मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव वी उमा शंकर का कहना है की यह वर्ष सुशाशन परिणाम वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सुशाशन के लिए आवश्यक है की योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचाई जाएं। पहले जो काम हुए हैं ,उनका आंकलन किया जाए...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव वी उमा शंकर का कहना है की यह वर्ष सुशाशन परिणाम वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सुशाशन के लिए आवश्यक है की योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचाई जाएं। पहले जो काम हुए हैं ,उनका आंकलन किया जाए। सुशाशन युक्त स्वामित्व ,परिवार पहचान पत्र ,रजिस्ट्रेशन ,माइक्रो इरिगेशन ,मेरी फसल मेरा ब्यौरा जैसी कई योजनाए शाशन के बदलाव व् सुशाशन की तरफ बढ़ने के क़दमों का आंकलन करना सरकार की साफ़ नीयत की तरफ इशारा करता है।  परिवार पहचान पत्र  के माध्यम से सबसे बड़ा बेनिफिट यह की लोग जो सुविधा उसे पोर्ट करवा  सकेंगें। परिवार पहचान पत्र  के माध्यम से सबसे बड़ा बेनिफिट यह की लोग जो सुविधा उसे पोर्ट करवा सकेंगें। जो लोग सरकार से अनाज का बेनिफिट नहीं ले कोई और लाभ लेना चाहेंगे तो , वह  बच्चों की एज्युकेशन या परिवार के लिए बनी अन्य किसी भी योजनाओं का लाभ पोर्ट करवा सकेंगें। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमा शंकर ने पंजाब केसरी से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक्सक्ल्यूसिव बातचीत की | प्रस्तुत है एक्सक्ल्यूसिव बातचीत के प्रमुख अंश- 

प्रश्न : सरकार का मिशन 2021 क्या है ?
उत्तर : 
यह वर्ष सुशाशन परिणाम वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है | सुशाशन के लिए आवश्यक है की योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचाई जाए। पहले जो काम हुए हैं , नका आंकलन किया जाए | सुशाशन युक्त स्वामित्व ,परिवार पहचान पत्र, रजिस्ट्रेशन ,माइक्रो इरिगेशन ,मेरी फसल मेरा ब्यौरा जैसी कई योजनाए शाशन के बदलाव व् सुशाशन की तरफ बढ़ने के क़दमों का आंकलन करना सरकार की साफ़ नीयत की तरफ इशारा करता है | कोविड - 19 के कारण जो पहल पहले हुयी थी की गति कुछ रुक गयी थी ,जिसमे अब तीव्रता आई है | सरकार ने माइक्रो इरिगेशन के साथ साथ बीमा योजना बागवानी को बढ़ावा दिया है। 

प्रश्न : लाल डोरा को लेकर सरकार की क्या निति है ?

उत्तर : लाल डोरा मुक्त कर रहें हैं ,लाल डोरा की परिभाषा ही नहीं रहेगी। लाल डोरा के अंतर्गत हमारी प[रोपर्टिस की कोई मेपिंग नहीं है। जो लाल डोरे के बाहिर है उसे हम एग्रीकल्चर परिवेश में लेकर आ रहें हैं। शहर बढ़ता है, हर कॉलोनी हर एरिया का डिवेलपमेंट प्लान बनता है। जब यह किया जा रहा है तो लाल डोरे की जरुरत ही क्या है। हरियाणा रूरल डिवेलपमेंट एथोरिटी अब इस पर फॉक्स क्र रही है। लाल डोरा वहीँ समाप्त हो पायेगा जहाँ हम लाल डोरे के अंदर की मैपिंग पूरी कर पाएं। अभी तक यह निर्धारण नहीं की कौन सी लाल डोरे के अंदर व् कौन सी बाहिर है। अभी तक चार हजार गावों की ड्रोन मेपिंग हो गयी है। उसमे प्रॉपर्टी आई डी डाल कर मालखाना पूरा करने की कार्यवाही 600 -700 गावों की हो रखी है | इस साल में इस को पूरा  करवा कर एच आर डी ए को शामिल करके ग्रामीण विकास ग्रामीण स्तर पर किया जाए के प्रयास हैं।

प्रश्न : ग्रामीण विकास ग्रामीण स्तर पर किसी संभव है ? 
उत्तर :
हाल ही में गुरुग्राम ,मानेसर को करोपरेशन लेबल पर लाया गया। फरीदाबाद  सीमायें बड़ा रहें है। मानेसर नया करोपरेशन बना है। जहां-जहां अर्बन लाइजेशन है उसके साथ साथ म्युनिस्पल कमिश्नर हर जगह लगाए गए हैं | डी सी क्योंकि बहुत बीजी होते थे तो काम डिले होते थे। जिला परिषद को भी हमने रेवन्यू जनरेशन पॉवर दी हैं जैसे पंचायतों में पहले पंचायत टेक्स होता था वैसे ही अब स्टाम्प ड्यूटी पंचयतों में भी लगा दी गयी है ,अब इनके रेवन्यू स्ट्रीट बढ़ने से यह अपने विकास कार्य खुद करवा सकेंगे। प्रगति लोकल लेबल पर ,स्टेट के काम अब स्टेट लेबल पर होगी।

प्रश्न : हरियाणा में अवैध कालोनियां कितनी इनकी कैसे पहचान होगी ?
उत्तर :
सबसे पहले मैपिंग है जो की हरियाणा में मार्च तक कम्प्लीट होगी। 

प्रश्न : बेरोजगारों के लिए क्या निति है की उन्हें रोजगार मिलें ?
उत्तर :
2021 -22 में भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रशन व् कॉमन एलिजिबिल्टी टेस्ट शुरू होना एक क्रांतिकारी कदम है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन हर वर्ग की ए, बी, सी, डी कैटेगरी की पोस्टों का लगभग कॉमन डाटा है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए जैसे ही उम्मीदवार कंप्यूटर पर एच.एस.एस.सी. की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करेगा। उसको एक यूनिक आईडी नंबर प्राप्त हो जाएगा। जिसको लोगिन करने के बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुलेगा। उसमें कैंडिडेट सारे फैक्ट्ज जैसे नेम, फादर नेम, मदर नेम इत्यादि अपने सभी कालम भरेगा। उसके बाद अपनी एजुकेशन, क्वालीफिकेशन भरेगा। सभी शिक्षा संबंधी डाक्यूमेंट्स या अपनी आईडी संबंधी डाक्यूमेंट्स अपलोड करेगा। उसके बाद  सिस्टम ऑटोमेटेकली उसको वार्न करेगा। वह सभी जानकारी दोबारा डाउनलोड करके हार्ड कॉपी निकाल कर उसे पढ़कर चेक करेगा और फिर अपने हस्ताक्षर करेगा। उसके बाद वह फिर इसको अपलोड करेगा। इसके बाद जैसे ई बैंकिंग के द्वारा पहले फीस भरी जाती है अब भी वही सिस्टम रहेगा। इसके बाद जो ई-चालानिंग है उसका नंबर इसमें भरा जाएगा। इसके बाद जो बैंक से डॉक्यूमेंट मिला है उसे अपलोड किया जाएगा। इसी प्रकार जब वह अपना प्रोसेस पूरा कर देगा तो उसको एक यूनीक आईडी नंबर जो मिला है उसमें सारी जानकारी एक लोकल डिजिटल डाटा बैंक के नाते जिसमें उसके परिवार आधार कार्ड, फैमिली आई कार्ड इत्यादि सभी लिंक हो जाएंगे।

प्रश्न : पारदर्शिता कैसे संभव ?
उत्तर :
अब भर्ती प्रक्रिया निरन्त जारी रहेगी ,जिस विभाग के पास जितनी पोस्ट हैं उतनी ही ऑटोमेटिकली निकलेंगी व इस प्रक्रिया में वन टाइम के तहत उनका चयन हो जाएगा| जब आप परीक्षा दे रहें हैं तो यह पता नहीं की यह किस पोस्ट व् विभाग के लिए है तो पारदर्शिता भी आएगी। 

प्रश्न : पेपर लीकेज किसी रुकेगी ?
उत्तर :
पेपरों की लीकेज रोकने के कड़े प्रयास एच पी सी सी व् एच एस एस सी अपने तरीकों से कर रहा है। भर्ती ठीक करवाने के लिए एप्लिकेशन व् एग्जाम को तो स्टीम लाइन सी एम् साहिब ने कर दिया है। अब परीक्षाओं के पोसेस को ठीक करवाने के लिए यह विचार भी हो रहा है की क्या इसे कम्प्यूटर बेस रखें। यह कुछ जगह रख सकतें हैं ,कुछ जगह नहीं रख सकते। ग्रुप डी में यह रखना ठीक नहीं होगा। पेपर बेस्ड परीक्षाओं में लीकेज का खतरा है। कम्प्यूटर बेस्ड ऑन लाइन टेस्ट हों तो उसमे रेंडमली प्रश्न आएंगे। एक बेच एक प्रश्न देख रहा है तो दूसरा बेच दूसरा प्रश्न देख रहा है | इसमें लीकेज के चांस कम रहतें है। हायर लेबल पोस्टों के लिए व् अन्य के लिए एच पी सी सी व् एच एस एस सी अपने स्तर पर अधीन कर रहें हैं। 

प्रश्न : वित्तीय स्थिति क्या है ?
उत्तर :
वित्तीय स्थिति  कोविड  काल से निकल महीना वाइज देखोगे तो सितंबर माह से ठीक  से ठीक है, एट -पार है। सालना  हम थोड़ा डाउन हैं। पूरे देश की यही स्थिति है। नवंबर में तुलनात्मक ज्यादा ही आया है।

प्रश्न : क्या कुछ खर्चों पर कटौती भी लागु ?
उत्तर :
अभी किन्ही खर्चों पर कोई भी कटौती नहीं है। पिछली मीटिंग में यह भी हुआ की अगर किसी विभाग में पेमंट दिल होती है तो ब्याज भी दिया जाएगा। 

प्रश्न : लॉक डाउन के दौरान का एच आई डी सी के प्लाट धारकों  इंट्रेस्ट वेव ऑफ़ सर्कार करेगी ?
उत्तर :
प्रॉपर्टीस पर इंट्रेस्ट वेव ऑफ़ की अभी कोई निति नहीं है, बैंकों ने भी इंट्रेस्ट केवल पोस्टफोन किये हैं। वेव ऑफ़ खिन नहीं किये हैं। क्योंकि कोस्ट ऑफ़ ही है। ऑक्शन इन्फेक्ट बहुत अच्छी जा रही है। ऑन लाइन ऑक्शन प्रक्रिया में 1600 -1700 करोड़ की ऑक्शन्स हुयी हैं। यह सितंबर से दिसंबर के बीच की हैं। जंवरिसे दुबारा गुरुग्राम, मानेसर की कर रहें हैं। 

प्रश्न : परिवार पहचान पत्र की क्या स्थिति है ?
उत्तर :
इसमें अभी तक लोगों ने खुद 50 लाख 74 हजार 844 किया ,एक करोड़ 97 लाख 86 हजार 579 लोगों ने अभी तक अपडेट किया है। जल्दी दो करोड़ 40 लाख खुद अपना डाटा देंगे। इसका लाभ  हरियाणा बोर्ड ,सी बी एस सी ,डोमेसाईल, बुढ़ापा पेंशन व् अन्य हर प्रकार की वेरिफिकेशन में होगा ,खुद बी खुद सब अप डेट जायेगा। घर बैठे बिना वेरी फिकेशन के सरकार की योजनायों की पात्रता सिद्ध होगी। इससे बोगस काम करने वाले सफल नहीं होंगें। सी एम की कल्पना है कि एक परिवार सरकार की 10 स्कीमों का सीधा लाभ ले सके। परिवार पहचान पत्र  के माध्यम से सबसे बड़ा बेनिफिट यह की लोग जो सुविधा  उसे पोर्ट करवा सकेंगें। जो लोग सरकार से अनाज का बेनिफिट नहीं ले कोई और लाभ लेना चाहेंगे तो, वह बच्चों की एज्युकेशन या परिवार के लिए बनी अन्य किसी भी योजनाओं का लाभ पोर्ट करवा सकेंगें। 

प्रश्न : युवा वर्ग के लिए क्या विशेष ?
उत्तर :
सरकार किसान ,युवा ,महिला ,पिछड़ा वर्ग पर ज्यादा फॉक्स कर रही है। सर्कार का फॉक्स तीन अहम चीजों पर है -सरकारी प्रोत्साहन, प्राइवेट व साभलम्बी निति। सवभलम्बी की प्रक्रिया अभी धीरे धीरे चल रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!