Edited By Saurabh Pal, Updated: 07 May, 2024 09:35 PM
लोकसभा के चुनावों के उम्मीदवारों को लेकर आज स्क्रूटनी मीटिंग की गई। जिसमे कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बंतो कटारिया के नामांकन पर कुछ बातें छुपाने के आरोप लगाए, लेकिन जानकारी के बाद बंतो कटारिया का नामांकन चुनाव अधिकारी द्वारा स्वीकार...
अंबाला(अमन कपूर): लोकसभा के चुनावों के उम्मीदवारों को लेकर आज स्क्रूटनी मीटिंग की गई। जिसमे कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बंतो कटारिया के नामांकन पर कुछ बातें छुपाने के आरोप लगाए, लेकिन जानकारी के बाद बंतो कटारिया का नामांकन चुनाव अधिकारी द्वारा स्वीकार कर लिया गया।
अंबाला लोकसभा चुनावों को लेकर आज कोर्ट में स्क्रूटनी मीटिंग की गई। जिसमे कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी बंतो कटारिया पर कंप्लेंट दर्ज कराई कि बंतो कटारिया की कुछ बातें नामांकन में छुपाई गई। जिसको लेकर कांग्रेस नेता एडवोकेट रोहित जैन ने शिकायत की थी। आज उसी को लेकर डीसी ऑफिस में मीटिंग की गई और बाद में जानकारी पूरी करने के बाद भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया का नामांकन चुनाव अधिकारी द्वारा स्वीकार किया गया। शिकायत करने वाले कांग्रेस नेता एडवोकेट रोहित जैन ने बताया कि बंतो कटारिया माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मैंबर है। हमने इसको लेकर ऑब्जेक्शन किया था। जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी से स्पष्टीकरण मांगा गया था है। आज उसको लेकर स्पष्टीकरण दिया गया।
वहीं बीजेपी के एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि यह हमारे लिए लक्की चार्म है, जब जब रत्नलाल कटारिया ने चुनाव लड़ा तब तब विरोधियों ने उनके नोमिनेशन को रिजेक्ट करवाने के लिए अलग-अलग प्रकार के हथकंडे अपनाए। हर बार हम उससे भी बाहर आए और चुनाव भी हमने जीते। आधी अधूरी जानकारी को लेकर कांग्रेस वालों ने शिकायत दर्ज की थी। इससे स्पष्ट होता है कि वह अपनी हार देख रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)