Edited By Isha, Updated: 08 Aug, 2021 11:39 AM

दैनिक रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है, नई दिल्ली-हिसार रेलवे रुट पर सिरसा एक्सप्रेस की तर्ज पर दिल्ली-हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस की आज से शुरुआत हो गई। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने हिसार-दिल्ली एक्सप्रेस
रोहतक(दीपक): दैनिक रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है, नई दिल्ली-हिसार रेलवे रुट पर सिरसा एक्सप्रेस की तर्ज पर दिल्ली-हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस की आज से शुरुआत हो गई। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने हिसार-दिल्ली एक्सप्रेस हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सांसद का कहना है कि दिल्ली से पठानकोट जाने वाली ट्रेन को कटड़ा तक ले जाने के लिए वे प्रयास कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि केंद्रीय रेल मंत्री इन मांग को भी पूरा करेंगे।
सांसद अरविंद शर्मा का कहना है सिरसा एक्सप्रेस का रुट बदलने के कारण नई दिल्ली से हिसार की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, और काफी यात्रियों के सामने रोजी-रोटी के लाले पड़ गए थे। पिछले दिनों ने रेलवे विभाग द्वारा सिरसा एक्सप्रेस का रुट बदल दिया था, जिसको लेकर नई दिल्ली से रोहतक, हिसार की तरफ आने व जाने वाले यात्रियों के सामने संकट खड़ा हो गया था और इस बारे में दैनिक यात्रियों ने उनसे मुलाकात की थी। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली-हिसार रुठ पर सिरसा एक्सप्रेस की तर्ज पर इंटर सिटी एक्सप्रेस चलाने के लिए रेल मंत्री से मुलाकात की और रेल मंत्री ने उनकी मांग को स्वीकार कर लिया।
सांसद ने कहा कि सिरसा एक्सप्रेस के रूट बदलने के चलते कोसली के दैनिक यात्रियों को काफी फायदा हुआ है। अब वे दिल्ली रोहतक पठानकोट तक चलने वाली ट्रेन को कटड़ा तक चलाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे। ताकि वैष्णो देवी तक जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिल सके। वे उनकी मांग मानने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री का धन्यवाद करते है।