Edited By Manisha rana, Updated: 28 Oct, 2023 04:36 PM

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दिवाली से पहले फरीदाबाद के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-65 की टूटी सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया
फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दिवाली से पहले फरीदाबाद के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-65 की टूटी सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया, जिन्हें करीब 5 करोड़ 50 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायाब सैनी को नियुक्त किए जाने के सवाल पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। इसमें कब क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते। कौन प्रदेश अध्यक्ष बने, कौन मुख्यमंत्री बने। यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है।
वहीं लगातार दिल्ली एनसीआर के बढ़ते पॉल्यूशन स्तर पर भी मूलचंद शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद शहर के दो बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिसमें एक जेवर एयरपोर्ट है तो दूसरा दिल्ली बडौदा हाईवे का काम भी तेजी से चल रहा है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)