सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, मिष्ठान फैक्ट्री में 3 सौ किलो रसगुल्ले व गुलाबजामुन तैयार मिले

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Oct, 2020 10:50 AM

big action cm flying 300 kg of ropegulla and gulab jamun

सीएम फ्लाइंग ने राजगढ़ रोड स्थित आजाद नगर में स्थित एक मिष्ठान फैक्ट्री पर छापामार की कार्रवाई की। यहां स्थित सालासर मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री में मुख्य रूप से रसगुल्ले और गुलाबजामुन का निर्माण हो रहा ...

हिसार (विनोद सैनी) : सीएम फ्लाइंग ने राजगढ़ रोड स्थित आजाद नगर में स्थित एक मिष्ठान फैक्ट्री पर छापामार की कार्रवाई की। यहां स्थित सालासर मिष्ठान भंडार की फैक्ट्री में मुख्य रूप से रसगुल्ले और गुलाबजामुन का निर्माण हो रहा था। सीएम फ्लाइंग स्क्वैड को यहां से 3 सौ किलो रसगुल्ले व 3 सौ किलो के करीब गुलाबजामुन तैयार मिले। काफी मात्रा में मिठाई बनी होने के कारण काफी मिठाई खराब हो चुकी थी। जिसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया है।

PunjabKesari
टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां मिष्ठान फैक्ट्री में कुछ अनियमितताएं हो रही हैं। मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर डा. अरविंद्रजीत सिंह ने मिठाइयों के सैम्पल लिए और फैक्ट्री के कागजात भी जांचे गए हैं। यहां जो अनियमितता मिलेगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने खाद्य पदार्थ बनाने वालों से आह्वान किया कि वो अधिक मात्रा में खाद्य पदार्थ न बनाए क्योंकि काफी दिन बीत जाने पर वो जहर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!