झज्जर पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, 1680 नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित शीशियों के साथ 3 अरेस्ट

Edited By Harman, Updated: 27 Apr, 2026 03:44 PM

jhajjar police arrest 3 smuggler

झज्जर पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत बीते 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1680 नशीले कैप्सूल तथा 75 प्रतिबंधित शीशियां बरामद की...

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत बीते 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1680 नशीले कैप्सूल तथा 75 प्रतिबंधित शीशियां बरामद की हैं,जिनका कुल वजन करीब 7 किलो 500 ग्राम बताया गया है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पहली कार्रवाई 23 अप्रैल 2026 को थाना सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नूना माजरा में की गई। एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक आई-20 कार में नशीला पदार्थ बेच रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी अनुज निवासी आसौदा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 960 नशीले कैप्सूल और 75 प्रतिबंधित शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने सप्लायर के रूप में मनीष निवासी छावला,दिल्ली का नाम बताया,जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कार्रवाई 25 अप्रैल 2026 को थाना लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने शिव मंदिर,छोटू राम नगर के पास से आरोपी यशवंत को गिरफ्तार किया। आरोपी चंद्र विहार,निलोठी (वेस्ट दिल्ली) का रहने वाला है। उसके कब्जे से 720 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस जांच में दोनों मामलों के तार दिल्ली से जुड़े नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। 

पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे कार्रवाई की जा रही है। डॉ.राजश्री सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया गया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई तथा ड्रग्स इंस्पेक्टर और सरकारी डॉक्टर द्वारा बरामद दवाइयों की पुष्टि कराई गई। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के निर्देशन तथा एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार की टीम द्वारा की गई। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। सप्लायर, बिचौलियों और नशे के कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। पुलिस का लक्ष्य समाज को नशामुक्त बनाना है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!