Edited By Manisha rana, Updated: 09 Apr, 2026 04:28 PM

हरियाणा के यमुनानगर स्थित साढ़ौरा अनाज मंडी में आज पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान हुड्डा ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार...
यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के यमुनानगर स्थित साढ़ौरा अनाज मंडी में आज पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान हुड्डा ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि वे पूरे हरियाणा की अनाज मंडियों का दौरा करेंगे, क्योंकि फसल खरीद को लेकर किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेमौसम बरसात, पोर्टल की दिक्कतें, गेट पास और बायोमेट्रिक जैसी प्रक्रियाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में किसानों को फसल खरीद को लेकर ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता था।
सैनी के बयान पर हुड्डा ने दी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि "प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती।" उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान आज खरीद प्रक्रिया से दुखी है जबकि बीमा कंपनियां किसानों के नाम पर मुनाफा कमा रही हैं। हुड्डा ने दोहराया कि कांग्रेस किसानों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।
श्याम सिंह राणा के बयान पर हुड्डा ने ली चुटकी
वहीं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के उस बयान पर भी हुड्डा ने चुटकी ली जिसमें मंत्री ने बेमौसम बरसात को किसानों की फसल के लिए वरदान बताया था। उन्होंने व्यंग कसते हुए कहा कि अगर बरसात से किसानों की दो एकड़ फसल बढ़ जाएगी तो जहां ओले पड़े हैं वहां फसल चार एकड़ बढ़ सकती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)