किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़ने से भूपेंद्र हुड्डा को नहीं कोई फर्क, नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी को बताया मजबूत

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 23 Jun, 2024 04:36 PM

bhupendra hooda is not affected by kiran chaudhary leaving congress

अंबाला में आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं सम्मेलन करने व अंबाला लोकसभा में चुनाव जितवाने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने पहुंचे।

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला में आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं सम्मेलन करने व अंबाला लोकसभा में चुनाव जितवाने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने पहुंचे। इस दौरान अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी भी मौजूद रहे। इसके पश्चात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। हरियाणा में कांग्रेस 5 लोकसभा सीट जीतने के बाद गदगद है और तेजी से विधानसभा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर रही है।

आज अंबाला में भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं सम्मेलन करने व अंबाला लोकसभा में चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने पहुंचे। इस दौरान अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया गया है विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को आगाह किया गया है।

हरियाणा में लगातार हो रही घोषणाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा घोषणाओं से कुछ नहीं होगा जनता इन्हें नकार चुकी है। लोकसभा में ये हाफ हो गए विधानसभा में साफ हो जाएंगे। वहीं परीक्षाएं लीक होने व रद्द होने पर हुड्डा ने कहा यह सरकार के सबसे बड़े घोटाले हैं।

किरण चौधरी के कांग्रेस से जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा एक आध के जाने पर कोई फर्क नही पड़ता। वहीं कुमारी सैलजा द्वारा टिकट वितरण पर सवाल उठाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा टिकट वितरण का फैंसला हाईकमान का था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!