नाबालिगा से रेप करने के मामले में भोजपुरी सिंगर गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jun, 2023 11:27 PM

bhojpuri singer arrested in minor rape case in gurgaon

सेक्टर-14 थाना एरिया में पुलिस ने नाबालिगा से रेप करने के आरोपी भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुरी सिंगर पर लडक़ी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी आरोप है। आरोपित यूट्यूब चैनल भी चलाता है, जिसको 27 हजार से ज्यादा लोग...

गुडग़ांव,(ब्यूरो): सेक्टर-14 थाना एरिया में पुलिस ने नाबालिगा से रेप करने के आरोपी भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुरी सिंगर पर लडक़ी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी आरोप है। आरोपित यूट्यूब चैनल भी चलाता है, जिसको 27 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, बिहार मूल का भोजपुरी सिंगर 21 वर्षीय अभिषेक दो साल पहले यहां राजीव नगर इलाके में रहता था। अभिषेक को बाबुल बिहारी के नाम से जाना जाता है। वह इसी दौरान वह एक 13 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया। आरोपित बच्ची से दोस्ती करने के बाद उसे एक होटल के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। वहीं बच्ची की आपत्तिजनकर तस्वीरें ले ली। इसके बाद बच्ची ने भोजपुरी सिंगर से दूरी बना ली और अपने साथ हुई इस घटना के बाबत किसी को भी नहीं बताया।

 

उसने बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया था। गुरुग्राम पुलिस ने नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म के आरोप में भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सिंगर पर लडक़ी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी आरोप है। जिसके कुछ दिन बाद आरोपित ने बच्ची के आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर डाले तो परिजनों को पता चला। परिजनों ने लडक़ी से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पीडि़ता की काउंसलिंग के बाद सेक्टर-14 थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा कि शिकायत के अनुसार, एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को कुछ ही घंटे के दरमियान गिरफ्तार कर लिया गया।

 

बतादें कि आरोपित भोजपुरी सिंगर बिहार मूल के 21 वर्षीय अभिषेक को बाबुल बिहारी के नाम से भी जाना जाता है। वह यूट्यूब चैनल भी चलाता है, जिसको 27 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!