शराब ठेकेदारों से फिरौती मांगने पर मंत्री बेदी का बड़ा बयान, बोले- 'आप बोली लगाओ और लगाम...'

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Jun, 2025 03:27 PM

bedi s big statement on demanding ransom from liquor contractors

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आज यमुनानगर में कस्टमर समिति की बैठक ली। इसमें 21 समस्याओं को उनके सामने रखा गया जिनमें 15 का मौके पर ही निपटान किया गया।

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आज यमुनानगर में कस्टमर समिति की बैठक ली। इसमें 21 समस्याओं को उनके सामने रखा गया जिनमें 15 का मौके पर ही निपटान किया गया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शराब ठेकेदारों को मिल रही फिरौती की धमकी और अभय चौटाला के एक दिन के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर जवाब दिया है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के लिए पहुंचे थे। शराब ठेकों की बोली ना लगने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सैनी सरकार में शराब ठेकेदारों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसा कोई भी शराब ठेकेदार नहीं है, जिसे कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, लेकिन दूसरा सवाल यह भी है कि कारोबार को अगर फिरौती से जोड़कर देखा जाता है, तो वह मसला अलग है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी रात के ढ़ाई बजे तक काम करते हैं। शराब ठेकेदार बेझिझक शराब की बोली लगाऐं और गैंगस्टर पर लगाम सरकार लगाएगी। 

अभय के अरमान दिल में ही रहेंगे- बेदी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अभय चौटाला के उसे बयान पर भी चुटकी ली है, जिसमें अभय चौटाला ने एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने की मंशा जताई थी। उन्होंने कहा कि कुछ अरमान इंसान के दिल में रह जाते हैं। ये भी अरमान अभय चौटाला के दिल में ही रहेगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के सामने 21 एजेंट रखे गए जिनमें 15 का मौके पर ही निवारण किया गया जबकि 5 शिकायतों को अगली बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!