Weather : आने वाले 5 दिन भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट... लूं का चौथा दौर होगा रुबरु

Edited By Isha, Updated: 11 Jun, 2024 08:28 AM

be prepared for intense heat in the coming 5 days

हरियाणा में एक बार फिर से भीषण आग उगलने वाली गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड करने लगी हैं। सम्पूर्ण इलाके में तापमान भी हिचकोले मारने लगा है। आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा  में भीषण गर्मी और लूं से राहत नहीं मिलेगी

हिसारः  हरियाणा में एक बार फिर से भीषण आग उगलने वाली गर्मी अपने तेवरों को प्रचंड करने लगी हैं। सम्पूर्ण इलाके में तापमान भी हिचकोले मारने लगा है। आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा  में भीषण गर्मी और लूं से राहत नहीं मिलेगी। आमजन को इस साल का भीषण गर्मी और लूं का चौथा दौर से रुबरु करना पड़ेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक बार फिर से सिंध बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रूख हरियाणापर हों गया है। तापमान वृद्धि के कारण हीट इंडेक्स में वृद्धि कम आद्रता के कारण संतुलित रहेगा। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया हैं और फरीदाबाद का दिन का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं और भीषण गर्मी व लूं भी दर्ज हुई है।

जों पिछले तीन चार दिनों से 38.0 डिग्री सेल्सियस से 42.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके से भीषण गर्मी और गंभीर लूं का खात्मा हो गया था। आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी तथा गर्मी और लूं अपने तेवरों को और प्रचण्ड बनाएगी इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर अब आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

कल हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 24.0डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि सम्पूर्ण राज्य में दिन के तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। राज्य में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!