पाउडर खाने वाले युवा सावधान! कन्हीं आप भी तो नहीं खा रहे ऐसे प्रोटीन, पढें Nutrition Shop पर रेड की ये खबर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Jun, 2025 03:30 PM

attention youngsters who consume powder cm flying raid

हरियाणा में बुधवार को न्यूट्रिशन उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शहर स्थित अहलावत स्पोर्ट्स जिम एंड न्यूट्रिशन स्टोर पर छापेमारी की

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार जिले के हांसी शहर में बुधवार को न्यूट्रिशन उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शहर स्थित अहलावत स्पोर्ट्स जिम एंड न्यूट्रिशन स्टोर पर छापेमारी की, जिसमें 43.5 किलो एक्सपायरी सप्लीमेंट जब्त किया गया। यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग हिसार की इंचार्ज उप निरीक्षक सुनैना के नेतृत्व में की गई।

टीम में सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. पवन चहल, डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार भी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान स्टोर पर बिना लाइसेंस संचालन और एक्सपायरी डेट वाले न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स की बिक्री के आरोपों की जांच की गई।

PunjabKesari

स्टोर संचालक पर नहीं था लाइसेंस

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. पवन चहल ने बताया कि स्टोर के पास वैध व्यापारिक लाइसेंस नहीं मिला। मौके से ऐसे कई सप्लीमेंट भी बरामद हुए हैं, जिनकी एक्सपायरी डेट वर्ष 2024 की थी। टीम ने तुरंत प्रभाव से इन सभी उत्पादों को कब्जे में लेकर गहरा गड्ढा खुदवाकर उन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया। 

सैंपल पंचकूला लैब भेजे गए

इस कार्रवाई के दौरान स्टोर के दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट से जुड़े रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई। प्रारंभिक रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आई हैं। टीम ने स्टोर को चेतावनी दी है कि जब तक सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक स्टोर का संचालन बंद रहेगा। डॉ. चहल ने बताया कि बरामद सैंपलों को जांच के लिए पंचकूला लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्टोर संचालक का चालान किया गया है।

स्टोर संचालकों में मचा हडकंप

इस रेड के बाद हांसी शहर के अन्य न्यूट्रिशन स्टोर संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस और नियमों के विपरीत कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!