सात साल की मासूम से रेप का प्रयास, मौके पर पहुंचे पिता ने बचाया

Edited By Shivam, Updated: 29 Jun, 2019 07:46 PM

attempt to rape with 7 year old girl

पूंडरी हलके के एक गांव निवासी 7 साल की मासूम बच्ची के साथ एक 20 वर्षीय युवक द्वारा रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 7 वर्षीय बच्ची अपने गांव के बस स्टैंड के निकट खेल रही थी। वहीं से एक अल्पसंख्यक समुदाय का आरोपी...

कैथल (सुखविन्द्र सैनी): पूंडरी हलके के एक गांव निवासी 7 साल की मासूम बच्ची के साथ एक 20 वर्षीय युवक द्वारा रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 7 वर्षीय बच्ची अपने गांव के बस स्टैंड के निकट खेल रही थी। वहीं से एक अल्पसंख्यक समुदाय का आरोपी युवक बच्ची को अपनी हवश का शिकार बनाने के लिए बहला-फुसलाकर पास में गन्ने के खेतों में ले गया।

बेटी को ढूंढते-ढूंढते पिता भी गन्ने के खेत में पहुंच गया। पिता ने देखा कि आरोपी ने उसकी बेटी के कपड़े उतरवाए हुए थे। पिता को देखकर बेटी रोने लगी। पिता ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन बाद में आरोपी भागने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे।

कुछ देर और बच्ची का पिता मौके पर नहीं पहुंचता तो आरोपी अपने गलत मंसूबों में कामयाब हो जाता और सबूत मिटाने के लिए बच्ची को जान से भी मार सकता था। लेकिन पिता ने अपनी बेटी को आरोपी से बचा लिया। पूंडरी पुलिस ने पिता की शिकायत पर गांव के ही आरोपी मलखान उर्फ गंजा के खिलाफ धारा 376, 511 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!