"करनाल से रण छोड़ कर भागे मुख्यमंत्री नायब सैनी", सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 04 Sep, 2024 09:57 PM

as soon as naib saini s seat was changed congress attacked bjp

हरियाणा भाजपा ने विधानसभा के चुनावी रण में अपने 67 सूरमा उतार दिए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट बदल दी गई है। सीएम सैनी अब करनाल की जगह लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सीएम की सीट बदलने से कांग्रेस को मौका मिल गया है...

हरियाणा डेस्कः हरियाणा भाजपा ने विधानसभा के चुनावी रण में अपने 67 सूरमा उतार दिए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट बदल दी गई है। सीएम सैनी अब करनाल की जगह लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सीएम की सीट बदलने से कांग्रेस को मौका मिल गया है। कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर सीएम सैनी की सीट बदले पर लिखा कि " बिग ब्रेकिंग: करनाल से रण छोड़कर भागे मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी।" 

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा में 10 वर्षों की सत्ता के बाद भाजपा खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। ऐसे में पार्टी मुख्यमंत्री की सीट पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहती थी। हालांकि हरियाणा की सियासी हवा भाजपा ने पहले ही भाप लिया था। जिसके कारण सूबे में भाजपा हाईकमान का चेहरा बदल दिया था। इन सब जतन के बाद भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 5 सीट गंवानी पड़ी थी। 

वहीं बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री की सीट को लेकर नायब सैनी और प्रदेशाध्यक्ष के अलग अलग बयानों के चलते पार्टी की किरकिरी हो चुकी है। दरअसल प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम सैनी इस बार लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं नायब सैनी उनकी सीट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि करनाल से ही चुनाव लड़ूंगा मैं। जिसके बाद विपक्षी दलों को मौका मिल गया। इसके कांग्रेस और जेजेपी ने मुख्यमंत्री की सीट को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!