7 मर्डर व 500 से ज्यादा चोरी करने वाली गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 Nov, 2018 11:27 AM

arrested gangsters of gangrape and more than 500 stolen gangs

हत्या, चोरी, डकैती व लूट जैसे सभी संगीन अपराधों में शामिल रहे गैंग के 3 कुख्यात बदमाशों को क्राइम ब्रांच सैक्टर-17 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डी.सी.पी. क्राइम ब्रांच लोकेन्द्र सिंह ने प्रैसवार्ता में जानकारी ...

फरीदाबाद(सूरजमल): हत्या, चोरी, डकैती व लूट जैसे सभी संगीन अपराधों में शामिल रहे गैंग के 3 कुख्यात बदमाशों को क्राइम ब्रांच सैक्टर-17 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डी.सी.पी. क्राइम ब्रांच लोकेन्द्र सिंह ने प्रैसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अब तक देश के करीब 50 शहरों में 500 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है और अगल-अलग जिलों में 7 से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुका है।

बदमाशों ने इनमें से एक वारदात को फरीदाबाद में अंजाम दिया है, जबकि बाकी वारदातों को गुजरात के सूरत, हरियाणा के पलवल, कुरुक्षेत्र और पंजाब अंजाम दिया गया था। वह पैसों के लिए लोगों की हत्या करता था। डी.सी.पी. क्राइम ब्रांच लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी हत्या करने से पहले मां काली के मंत्र का 108 बार जाप करता था और फिर हत्या को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को चोरी की वारदात को अंजाम देने के गुनाह में गिरफ्तार किया। 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने परत दर परत अपने खुलासे किए तो पुलिस भी हैरान रह गई, आरोपी ने बताया कि अब तक वह देश के करीब 50 जिलों में अगल-अलग प्रकार की वारदातों को अंजाम दे चुका है और हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 7 से ज्यादा हत्या कर चुका है। फिलहाल आरोपी ने फरीदाबाद के मुजेसर क्षेत्र में की गई हत्या की वारदात को भी कबूला है। आरोपी ने मीडिया को बताया कि वह पैसों के लिए लोगों की हत्या करता था, उसे नहीं पता कि वह न जाने कितनी बार जेल जा चुका है और कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!