बेटियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की कवायद, भारत से दस लड़कियों का चयन, अनवी अग्रवाल करेंगी लीड

Edited By Shivam, Updated: 13 Oct, 2020 12:05 AM

anvi agarwal will lead selection of ten girls from india

बेटियां अब सरहदों में बंधकर काम नहीं करेंगी। भारत में बेटियों को सम्मान दिलाने वाला सेल्फी विद डाटर अभियान अब दुनिया के दस बड़े देशों में संचालित होगा। सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन की देखरेख में चलाए जाने वाले इस अभियान के लिए भारत की दस लड़कियों का चयन...

चंडीगढ़ (धरणी): बेटियां अब सरहदों में बंधकर काम नहीं करेंगी। भारत में बेटियों को सम्मान दिलाने वाला सेल्फी विद डाटर अभियान अब दुनिया के दस बड़े देशों में संचालित होगा। सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन की देखरेख में चलाए जाने वाले इस अभियान के लिए भारत की दस लड़कियों का चयन किया गया है। चंडीगढ़ के कारमल कान्वेंट स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा अनवी अग्रवाल इन सभी दस लड़कियों को लीड करेगी। अनवी सबसे कम उम्र की लड़की है, जिसे इस अभियान के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 



सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन के संयोजक सुनील जागलान इस अभियान की देखरेख करेंगे। सेल्फी विद डाटर अभियान भारत में 2015 में आरंभ हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार इस अभियान की तारीफ कर चुके हैं।



दुनिया के 70 देशों से इस अभियान के तहत अभिभावकों ने अपने बेटियों के साथ सेल्फी खींचकर भेजी। यह सभी सेल्फी फाउंडेशन के आनलाइन म्युजियम में संरक्षित है। इकोनामी सर्वे आफ इंडिया द्वारा 2019 में सेल्फी विद डाटर अभियान को देश का सबसे पापुलर (लोकप्रिय) अभियान घोषित किया गया था। 



सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन के संयोजक जींद जिले की बीबीपुर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सुनील जागलान हैं, जो पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के फाउंडेशन के सलाहकार भी हैं। उन्हें अपनी ग्राम पंचायत को सबसे पहले आनलाइन करने का श्रेय हासिल है। कोरोना काल में ही सुनील जागलान ने आनलाइन ग्राम सभाओं का आयोजन कर प्रदेश और केंद्र सरकार के सामने आनलाइन ग्राम सभाओं के संचालन का विकल्प तैयार किया है। पिछले दिनों हुई चयन प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की अनवी अग्रवाल को सेल्फी विद डाटर अभियान की सिग्नेचर कैंपेन की ब्रांड अंबेसडर चुना गया था। 



सुनील जागलान के अनुसार अब भारत के अलावा अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जापान, जर्मनी, इटली, कनाडा और मारीशस समेत दुनिया के दस बड़े देशों में सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन की टीम तैयार की जाएगी। देश भर से ऐसी लड़कियों का चयन किया जा चुका है, जो इस अंतरराष्ट्रीय अभियान के लिए काम करेंगी।



इनकी बागडोर सेल्फी विद डाटर अभियान के सिग्नेचर कैंपेन की ब्रांड अंबेसडर अनवी अग्रवाल को सौंपी गई है। इस टीम को तीन महीने का समय दिया गया है। दस देशों में टीम बनाने के बाद बाकी देशों की तरफ रुख किया जाएगा। इस टीम में चंडीगढ़ से अनवी अग्रवाल के अलावा बिहार से अंजली, दिल्ली की मायरा, हरियाणा के जींद से रीतु जागलान, नूंह की पूजा व सारा, रोहतक की भावना दांगी, जींद की मोनिका और हिमाचल की सारन्या शर्मा शामिल हैं। 



सुनील जागलान के अनुसार अभियान का मक़सद है कि प्रतिभाशाली लड़कियों को इसमें आगे बढऩे का बराबर मौका मिले। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह लड़कियां सेल्फी विद डाटर अभियान को मिली ग्लोबल पहचान को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

यह फाउंडेशन डाटर फोर सिंगल वूमैन, तलाकशुदा महिलाएं, विधवा महिलाएं, अविवाहित जिंदगी बिताने वाली महिलाएं तथा उपेक्षित लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में भी काम करेगा। मुख्य एजेंडा लड़कियों का सम्मान और शिक्षा रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!