3 साल की मेहनत रंग लाई, Ambala के छात्र अनुज ने पेंटिंग प्रतियोगिता में जीत की हासिल, द्रौपदी मुर्मू से हुआ सम्मानित

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Dec, 2025 02:24 PM

anuj a student from ambala won painting competition and was honored

अंबाला के बेटे अनुज ने राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल कर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से पुरस्कार हासिल किया है।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के बेटे अनुज ने राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल कर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से पुरस्कार हासिल किया है। दरअसल अनुज अंबाला शहर के एक निजी स्कूल में 11वीं का छात्र है, जो पिछले लगभग 3 साल से पेंटिंग कर रहा है और 1 साल से स्कूल में नेशनल अवॉर्डी टीचर से पेंटिंग सीख रहा था। लगभग 1 महीने की कड़ी मेहनत के बाद अनुज ने पेंटिंग बनाई और फिर उसी के बलबूते कर जीत हासिल की है। 

PunjabKesari

जीत के बाद आज जब अनुज अंबाला अपने स्कूल पहुंचा तो स्कूल मैनेजमेंट और प्रिंसीपल ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए अनुज और उनके पिता ने बताया कि उनके लिए ये बहुत ही गर्व का मौका है। अनुज का कहना है कि आगे भी वो और मेडल लाना चाहता है। 

जानकारी देते हुए स्कूल मैनेजमेंट और प्रिंसीपल ने बताया कि अनुज की इस जीत की खुशी उन्हें बहुत ज्यादा है। अनुज की सफलता के लिए उन्हें इनाम के तौर पर उनकी अगले सेशन की फीस खत्म कर दी है। हालांकि उन्होंने बताया कि ये पहला स्टूडेंट नहीं बल्कि इससे पहले भी बहुत से छात्र मेडल जीत कर आए है और ऐसे ही आगे भी जीतते रहेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!