Edited By Saurabh Pal, Updated: 29 Nov, 2023 05:22 PM
हरियाणावी छोरे हर प्रोफेशन में कमाल कर रहे हैं। इसी का एक नजराना महेंद्रगढ़ निवासी कक्षा 8वीं के छात्र मयंक ने पेश किया है। बीते दिनों मयंक जूनियर केबीसी में महानायक अमिताभ बच्चन के 15 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बन गया...
महेंद्रगढ़: हरियाणावी छोरे हर प्रोफेशन में कमाल कर रहे हैं। इसी का एक नजराना महेंद्रगढ़ निवासी कक्षा 8वीं के छात्र मयंक ने पेश किया है। बीते दिनों मयंक जूनियर केबीसी में महानायक अमिताभ बच्चन के 15 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बन गया। मयंक 13 वर्ष की उम्र में ऐसा करने वाला पहला उत्तर भारतीय है। अल्पायु में मयंक के ज्ञान का सभी लोहा मान रहे हैं। बतां दें कि मयंक महाकरोड़पति बनने से सिर्फ एक कदम पीछे रह गया। अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए 16वें सवाल का जवाब मयंक के पास नहीं था। और उसके पास कोई लाइफ लाइन नहीं थी। इसलिए मयंक ने क्विट करने का फैसला लिया। यदि मयंक 16वें सवाल का सही जवाब देता वह 7 करोड़ जीत सकता था, लेकिन मन में प्रश्न उठता है कि वह 16वां सवाल क्या था, इसके अलावा वे 15 सवाल जिनके जवाब देकर मयंक करोड़ पति बन गया।
क्या आपको पता हैं इन सवालों के जवाब?
प्रश्न -1 : आप इनमें से किस स्थान पर बैक फ्री स्टाइल और बरटफ्लाई का प्रदर्शन करेंगे। ये एक इमेज से जुड़ा सवाल था।
ऑप्शन- इमेज ऑप्शन ए, इमेज ऑप्शन बी, इमेज ऑप्शन सी, इमेज ऑप्शन- डी (जवाब-A)
प्रश्न-2 : कांटे, चम्मच और चाकू को सामूहिक रूप से इनमें से क्या कहा जाता है।
ऑप्शन- स्टेशनरी, ड्रेप्री, कटलरी, आरमरी (जवाब-C कटलरी)।
प्रश्न -3 : इनमें से किस खाद्य पदार्थ का उपयोग भूरे रंग के सेड को दर्शाने के लिए भी किया जाता है।
ऑप्शन- रसगुल्ला, स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, केचअप (उत्तर चॉकलेट)।
प्रश्न -4 : यदि आप एक RJ हैं तो आप आमतौर पर कहां एक शो करेंगे।
ऑप्शन- ऑन टीवी, इन ए डिस्को, ऑन यू-ट्यूब, ऑन द रेडियो ( उत्तर ऑन द रेडियो)।
प्रश्न -5 : इनमें से क्या हरियाणा का एक जिला नहीं है।
ऑप्शन- मेरठ, गुरुग्राम, हिसार, पानीपत (उत्तर मेरठ)।
प्रश्न -6 : हैरी पॉटर उपन्यास में इनमें से कौन होग वॉटर्स में एक प्रोफेसर नहीं थे।
ऑप्शन- मिनर्वा मेक गोनेगल, पोमोना स्प्राउट, फिलियम फील्ट बिक, सीरियस ब्लैक (उत्तर सीरियस ब्लैक प्रोफेसर नहीं थे)।
प्रश्न -7 : केक का लाल भाग खा लिया जाए तो कितना भाग बचेगा।
ऑप्शन- 75% ,50%, 20%, 33% (उत्तर 75 प्रतिशत होना चाहिए)।
प्रश्न -8 : भगवान शिव के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है।
ऑप्शन- उनका कंठ नीला है, उनका वाहन हंस है, वह भगवान गणेश के पिता हैं, उन्हें एक त्रिशूल सहित दर्शाया जाता है (उत्तर उनका वाहन नहीं हंस है)।
प्रश्न -9 : किस देश की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किलियन एम वापे कि भारत में लोकप्रियता के बारे में बात की थी।
ऑप्शन- इटली, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया (उत्तर फ्रांस)
प्रश्न -10 : व्यू बोनिक सेफ्टी सेमिक और न्यू मोनिक किस रोग के कुछ प्रकार हैं।
ऑप्शन- पोलियो, टाइफाइड, मलेरिया, प्लेग (उत्तर प्लेग)।
प्रश्न -11 : 2023 में वाशिंगटन डीसी में इनमें से किसकी मूर्ति का अनावरण किया गया था जिसका नाम स्टैचू ऑफ इक्वलिटी है।
ऑप्शन- डॉक्टर बी आर अंबेडकर, महात्मा गांधी, इब्राहिम लिंकन, मार्टिन लूथर किंग जूनियर (उत्तर डॉक्टर बी आर अंबेडकर)।
प्रश्न -12 : इनमें से किस देश के झंडे पर किसी जीवित प्राणी का चित्र नहीं है।
ऑप्शन- युगांडा, पापुआ, न्यू गिनी, फिलिपींस, इक्वाडोर (उत्तर फिलीपीन)।
प्रश्न -13 : नदी घोष और लाल ध्वज इनमें से किसके कुछ नाम है।
ऑप्शन- अमरनाथ यात्रा की गुफाएं, पुरी रथ यात्रा की रथ, तिरुपति मंदिर के गोपुरम, कैलाश पर्वत की झील (उत्तर पुरी रथ यात्रा के रथ)
प्रश्न -14 : इनमें से किस एसआई यूनिट का नाम उस वैज्ञानिक के नाम पर है, जिन्होंने पहली इलेक्ट्रिक बैटरी बनाई थी।
ऑप्शन- अंपीयर, न्यूटन, कलंब, बॉल्ट (उत्तर बॉल्ट)
प्रश्न -15 : किस यूरोपियन मानचित्र कार को वो मानचित्र बनाने का श्रेय दिया जाता है, जिसमें नए खोजे गए महाद्वीप को अमेरिका नाम दिया गया था।
ऑप्शन- अब्राहम आर्टेलियस, जेरार्डस मर्केटर, जियोवन्नी बटिस्टा एग्रीसी, मार्टिन वाल्डसीमुल्लर (उत्तर मार्टिन वल्डसिमुल्लर)। इस सवाल का जवाब देकर मयंक ने एक करोड़ रुपए जीते।
अंतिम प्रश्न जो 7 करोड़ का था जिस का जवाब मयंक के पास नहीं था। यहा 16वें नंबर का प्रश्न था।
प्रश्न -16 : सूबेदार अनआर निकम के लिए हवलदार गजेंद्र सिंह को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किस शहर तक आपूर्ति पहुंचाने के लिए ग्रुप द्वारा ऑर्डर ऑफ द रेड स्टार प्रदान किया गया था। इसका सही उत्तर तबरीज शहर था।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)