अनौखे झोटे का बर्थडे: वैज्ञानिकों ने काटा केक, RO के पानी से नहलाया जाता है

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Dec, 2024 09:28 PM

anokhe jhote s birthday scientists cut the cake bath with ro water

हरियाणा के हिसार स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान में क्लोन मुर्रा झोटा "हिसार गौरव" का आज मंगलवार 10वां जन्मदिन मनाया गया। इस क्लोन झोटे को CIRB ने ही तैयार किया है

हिसार : हरियाणा के हिसार स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान में क्लोन मुर्रा झोटा "हिसार गौरव" का आज मंगलवार 10वां जन्मदिन मनाया गया। इस क्लोन झोटे को CIRB ने ही तैयार किया है।

इस क्लोन "हिसार गौरव" का जन्म 11 दिसंबर, 2015 को हिसार में हुआ था। इस झोटे ने उच्च गुणवत्ता वाले वीर्य की 22000 डोज का उत्पादन किया है। इन डोज का उपयोग कृत्रिम गर्भाधान के लिए किया गया। हिसार गौरव के सीमन से पैदा हुए 2 झोटों ने अब तक 2 लाख से ज्यादा कृत्रिम गर्भाधान की डोज उपलब्ध करवाई हैं। वहीं, इसकी झोटियों ने दूध उत्पादन में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है।

क्लोन कटड़े के बर्थडे पर केट काटकर जश्न मनाते CIRB के वैज्ञानिक।

प्रयोगशाला में अंडाणु और शुक्राणु को मिलाकर भ्रूण बनाने की विधि में हिसार गौरव के सीमन से सबसे पहले एक स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट बछडे़ "वीर गौरव" का जन्म हुआ था। इसके बाद इस क्लोन से प्राप्त सीमन से मादा पशुओं का 45 प्रतिशत से अधिक गर्भाधान हुआ, जोकि ब्रीडिंग बुल के बराबर है।

इसके सीमन तकनीक का उपयोग करने वाले किसानों ने भी बताया है कि उनके यहां दूध उत्पादन में सुधार हुआ है। किसानों ने इसके और भी लाभ गिनाए, जैसे- वीर्य से आनुवंशिक सुधार को बढ़ावा मिला, पशुधन उत्पादकता बढ़ी और पशुओं की अगली पीढ़ी में उच्च प्रजनन क्षमता में सुधार हुआ।

RO के पानी से नहाता है झोटा

इस झोटे को वजन के हिसाब से खुराक दी जाती है। झोटे का वजन 1000 किलोग्राम है। खुराक में एक बार में 5 किलो दाना और हरा चारा दिया जाता है। CIRB में एक न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट है जहां के डाइटीशियन हिसार गौरव का खास ख्याल रखते हैं। क्लोन झोटा दिन में एक बार RO के पानी से नहाता है। इसके पानी के टीडीएस का विशेष ध्यान रखते हैं।

सीमन डोज की कीमत होती है 500 रुपए तक

इस झोटे के सीमन डोज की कीमत 500 रुपए तक होती है। एक डोज में 0.25 एमएल का स्ट्रॉ होता है। इसमें 2 करोड़ स्पर्म सेल्स होते हैं। इसके एक डोज से एक भैंस गर्भवती होती है। अब तक इस झोटे से 22 हजार डोज बनाकर इस्तेमाल किए जा चुके हैं।

इस क्लोनिंग प्रोजेक्ट के पीआई डॉ. प्रेम सिंह यादव अपनी टीम के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्लोन पैदा किए जा सकें। हर साल की तरह इस साल भी 10 दिसंबर 2024 को हिसार गौरव का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!