Edited By Manisha rana, Updated: 22 Dec, 2023 01:21 PM
वीरवार को भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव हुआ जिसमें संजय सिंह 40 वोट से जीत गए। वहीं पूर्व कुश्ती पहलवान अनिता श्योराण कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद उम्मीदवार को महज 8 वोट ही मिले।
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : वीरवार को भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव हुआ जिसमें संजय सिंह 40 वोट से जीत गए। वहीं पूर्व कुश्ती पहलवान अनिता श्योराण कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद उम्मीदवार को महज 8 वोट ही मिले। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर चुनाव हारने के बाद अनिता श्योराण पहली बार मीडिया के सामने आई। अनीता ने चुनाव हारने और साक्षी मलिक के कुश्ती से सन्यास पर बोलते हुए बृजभूषण पर हमला बोला है।
अनीता श्योराण ने कहा कि खिलाड़ी न्याय की लड़ाई लड़ रहे है। धरने पर बैठे पहलवानों को न्याय नहीं मिला है। जो व्यवस्था थी, उसके खिलाफ यह खिलाड़ी चाहते थे कि एक महिला कुश्ती संघ का अध्यक्ष बने। इतने बड़े चैपियंस को लड़ाई लड़ने के बाद न्याय नहीं मिला सिर्फ उन्हें आश्वासन मिले है। संजय सिंह के रूप में बृजभूषण की जीत हुई है। संजय सिंह उनका राइट हैंड है। साक्षी मलिक द्वारा सन्यास लेने से कुश्ती जगत को हानि हुई है। सभी महिला पहलवानों की उम्मीद थी, कुछ बदलाव होगा लेकिन सभी को लड़ाई लड़नी होगी।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)