Kumari Selja के CM की रेस वाले बयान पर Anil Vij ने कसा तंज, केजरीवाल को भी आड़े हाथ

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Oct, 2024 03:21 PM

anil vij took a dig at kumari selja s statement about the race for cm

अनिल विज ने कुमारी शैलजा के मुख्यमंत्री की रेस वाले बयान पर पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने जितने उम्मीदवार खड़े किए थे उनके खिलाफ रिबल खड़े हो गए, उनके सारे लोग हार गए तो किस बात पर वे दावा करेगी।

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कुमारी शैलजा के मुख्यमंत्री की रेस वाले बयान पर पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने जितने उम्मीदवार खड़े किए थे उनके खिलाफ रिबल खड़े हो गए, उनके सारे लोग हार गए तो किस बात पर वे दावा करेगी। वहीं अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा की जेल में रहते हुए उनकी दोस्ती अंडर वर्ल्ड के लोगों के साथ हो गई होगी तभी वे उनका गुणगान कर रहे है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जिस तरह मुंबई में अंडर वर्ल्ड का राज था वैसे ही अब दिल्ली में अंडर वर्ल्ड का राज है। इस पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की जेल में रहते हुए अंडर वर्ल्ड के लोगों के साथ दोस्ती हो गई है, इसलिए उनका प्रचार कर रहे है।
 
मुलाकात करना अच्छी बात, असलियत तो नतीजे बताएंगे- अनिल विज

एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस जीत के लिए आश्वस्त दिखाई दे रही है। इस बीच कांग्रेस नेता भूपिंद्र हुड्डा राहुल गांधी से मुलाकात करने गए है, इसे लेकर पूर्व मंत्री विज ने तंज कसा और कहा कि मुलाकात करना अच्छी बात है लेकिन असलियत तो नतीजे बताएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!