ध्वजारोहण की लिस्ट से खुद ही 'गायब' हुए हैं अनिल विज, कहा- मैंने ही रोका था...पार्टी कार्यक्रम में पहराऊंगा तिरंगा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 14 Aug, 2024 08:26 PM

anil vij responded to his name being removed from the flag hoisting list

हरियाणा के अलग-अलग ध्वजारोहण की आई लिस्ट में भी हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल का नाम नहीं है, जबकि सभी विधायकों व चेयरमैनों की जिम्मेदारी लगाई गई है। इस मसले पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि उन्हें पार्टी ने कहा था

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा के अलग-अलग ध्वजारोहण की आई लिस्ट में भी हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल का नाम नहीं है, जबकि सभी विधायकों व चेयरमैनों की जिम्मेदारी लगाई गई है। इस मसले पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि उन्हें पार्टी ने कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। वहीं उन्होंने तिरंगा यात्रा पर भी विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही हिंडनबर्ग मामले को लेकर सियासी घमासान हो रहा है। इसको लेकर विज ने कांग्रेस को को खूब लताड़ लगाई।  

देश में कल स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है सभी मंत्री विधायक कहीं न कहीं तिरंगा फहराएंगे। हरियाणा में भी सभी मंत्री व विधायकों की लिस्ट जारी हो चुकी है, लेकिन उसमें अनिल विज का कहीं नाम नहीं है। इसको लेकर खुद अनिल विज का कहना है कि मुझे पार्टी ने कहा था लेकिन ये सभी जानते है कि अंबाला छावनी में 40-45 सालों से पार्टी की ओर से तिरंगा फहराते है।  जब से वे मंत्री बने तो वे यहाँ तिरंगा नहीं फहरा सके। इसलिए इस बार कार्यकर्ताओं ने उनसे आग्रह किया कि आप अब मंत्री तो नहीं है। इसलिए इस बार पार्टी के कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे, तब मैंने उनको हां कर दी। जबकि पार्टी द्वारा उनसे पूछा गया था तब मैंने मना कर दिया था । वहीं तिरंगा यात्रा पर विज ने कहा कि सारे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसका मक़सद लोगों में देश भक्ति की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि जिन देश के लोगों में देश भक्ति की भावना कम हो जाती है, वो देश बर्बाद हो जाते हैं और जिस देश के लोगो में ये बरकरार रहती है वो देश ही उन्नति करता है। इसलिए इसको बरकरार रखने के लिए ये  तिरंगा यात्रा हर साल निकली जाती है। 

 वहीं हिंडनबर्ग पर देश में सियासी घमासान मचा हुआ है, इसके जवाब पर विज ने कांग्रेस को लताड़ लगाते हुए कहा कि ये कांग्रेस का रचा हुआ खेल है। कांग्रेस कुछ विदेशियों के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाना चाहती है। विज ने कहा कि और भी स्थानों पर देखा गया है कांग्रेस कभी पाकिस्तान की भाषा बोलती है तो कभी चाईना की भाषा बोलती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!