Edited By Deepak Kumar, Updated: 31 Mar, 2025 01:30 PM

आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज करनाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गन कल्चर के गानों पर बड़ा ब्यान दिया है। विज ने कहा कि ये बहुत गलत इससे समाज में गलत संदेश जा रहे हैं।
करनालः आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज करनाल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गन कल्चर के गानों पर बड़ा ब्यान दिया है। विज ने कहा कि ये बहुत गलत इससे समाज में गलत संदेश जा रहे हैं। नौजवान अपने आपको शो करने के लिए वो बहुत ज्यादा जोश में आते हैं। ऐसी नहीं होना चाहिए। गाने हो अच्छी बात है लेकिन उसमें किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेश में फैसला लिया गया धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की दुकान बंद होगी क्या हरियाणा में भी ऐसा होना चाहिए। इस सवाल पर अनिल विज ने कहा कि प्रयास से सबको करना चाहिए, एक-दूसरे के धर्म का सबको सम्मान करना चाहिए। यह हमारे संविधान में भी लिखा हुआ है।
जेपी नड्डा से मिले विज
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से आज अनिल विज ने मुलाकात की जिस पर अनिल विज ने कहा कि उनसे मिलते रहते हैं कोई खास बात नहीं है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि ये राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला है। मेरा इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है जिस पर अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व सब तय करता है।
रॉबर्ट वाड्रा पर बोले विज
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वीडियो में तंग कर रही है जिस पर अनिल विज ने कहा कि ईडी तो अपना काम कर रही है और ईडी अपना काम करेगी ही, जिन्होंने गलत काम किए हैं इस पर ईडी अपना काम करती है। आम आदमी को तो बुलाकर कुछ कहती नहीं, कुछ न कुछ तो होता है उसकी जांच चल रही है। और जांच होने से तकलीफ तो हुआ ही करती है।
राहुल गांधी पर निशाना साधा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी अपने आप को क्या समझते हैं। कुभ में सभी मुख्यमंत्री गए प्रधानमंत्री जी कुंभ में गए ये अपने आप को उनसे भी ऊपर मानते हैं। विज ने कहा कांग्रेस का वो जमाना चला गया, लेकिन कांग्रेस के जमाने की जो गर्मी है वह नहीं जा रही है। कांग्रेस अब तक अपना संगठन नहीं बन पाई जिस पर विज ने निशाना साधते हुए कहा संगठन बनाने के लिए एक से ज्यादा लोगों का होना जरूरी होता है कांग्रेस में सिर्फ एक ही आदमी है ऊपर से लेकर नीचे तक राहुल गांधी और तो कुछ है नहीं कांग्रेस में।
कांग्रेस नेतृत्व कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहींः विज
इस बार का बजट सत्र बिना नेता प्रतिपक्ष के देखने को मिला जिस पर विज ने कहा कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या भी है कांग्रेस नेतृत्व कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं है और ये केवल यहां पर ही नजर नहीं आ रहा है यह प्रदेश दर प्रदेश में नजर आ रहा है। और कोई निर्णय ठीक तरीके से ले नहीं पा रहे हैं। लगभग 6-7 महीने बीत चुके हैं अब तक कांग्रेस विपक्ष का नेता तय नहीं कर सकी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)