पटाखा विक्रेताओं में प्रशासन के आदेशों पर गुस्सा, कहा-लाइसैंस दो या न दो, पटाखे तो बेचेंगे ही

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2019 05:45 PM

anger at the orders of the administration among the firecrackers

जिला प्रशासन के आदेशानुसार दीपावली के मौके पर पटाखा विक्रेताओं के लाइसैंस में की गई कटौती को लेकर गुस्साए पटाखा विक्रेताओं ने सी.टी.एम. से मुलाकात की। गुस्साए पटाखा विक्रेताओं ने सी.टी.एम

यमुनानगर (त्यागी): जिला प्रशासन के आदेशानुसार दीपावली के मौके पर पटाखा विक्रेताओं के लाइसैंस में की गई कटौती को लेकर गुस्साए पटाखा विक्रेताओं ने सी.टी.एम. से मुलाकात की। गुस्साए पटाखा विक्रेताओं ने सी.टी.एम. को यहां तक कह डाला कि जिला प्रशासन उन्हें लाइसैंस दे या न दे वे पटाखे बेचकर ही रहेंगे। उनका कहना था कि वे अब से पहले लाखों रुपए के पटाखे खरीद चुके हैं। यदि वे पटाखे नहीं बेचेंगे तो बर्बाद हो जाएंगे।

जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेशानुसार इस बार केवल जिले के 44 स्थानों पर ही पटाखा विक्रेताओं को लाइसैंस देने की बात कही है, जबकि आवेदन करने वालों की संख्या सैंकड़ों में है। प्रशासन का कहना है कि हर बार जितने पटाखा विक्रेता पटाखे बेचते थे उसमें कटौती करके केवल 20 प्रतिशत पटाखा विक्रेताओं को ही लाइसैंस दिया जाएगा।

वर्ष-2016 के रिकार्ड के अनुसार 219 लोगों को पटाखा बेचने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर लाइसैंस दिए गए थे। अब उसी के आधार पर केवल 20 प्रतिशत लोग 44 को ही लाइसैंस दिया जाएगा। आवेदन के लिए प्रशासन के पास फाइलें जमा होनी शुरू हो गई हैं और 19 अक्तूबर को एक ड्रा के माध्यम से 44 लाइसैंस पटाखा विक्रेताओं को दिए जाएंगे। 

सिर्फ लाइसैंस बेचने के लिए कर रहे आवेदन 
सी.टी.एम. सोनू राम से मिलने गए पटाखा विक्रेता हिमांशु, दीपक, आकाश, राहुल, आशु, अमित, नरेश, संदीप व जय देव आदि ने सी.टी.एम. को जानकारी देते हुए बताया कि जिस व्यवस्था की वे बात कर रहे हैं इस व्यवस्था से भ्रष्टाचार बढ़ेगा। जिन 44 पटाखा विक्रेताओं को लाइसैंस मिलेंगे वे पटाखों को भी महंगे दामों पर बेचेंगे और जरूरत पडऩे पर 20 से 30 हजार रुपए में अपना लाइसैंस भी बेच सकते हैं। इन विक्रेताओं का कहना था कि आवेदन करने वालों में न जाने कितने लोग ऐसे हैं जिनका पटाखों से कोई संबंध ही नहीं है। उन्हें तो केवल लाइसैंस चाहिए, जिसे वे बाद में 20-30 हजार रुपए में बेच सकें। कई छात्रों ने भी पटाखा बेचने के लिए आवेदन किए हैं, जबकि उनका पटाखों से भी दूर-दूर का कोई रिश्ता नहीं है। हर वर्ष ऐसे ही होता है और इस प्रकार के लोग अपना लाइसैंस बेच देते हैं। 

गौरतलब है कि लाइसैंस लेने के लिए भी कोई पैसा नहीं लगता, केवल मात्र 500 रुपए की फीस अदा करके लाइसैंस लेने वालों की लाइन में लगा जा सकता है। यदि आपका ड्रा निकल गया तो आप बन गए 20 से 30 हजार के व्यक्ति। यदि नहीं निकला तो कोई बात नहीं। इतना ही नहीं एक-एक व्यक्ति 20-20 फार्म भर रहा है। फार्म भरने पर किसी प्रकार की कोई शर्त व रोक नहीं है। इसलिए एक-एक व्यक्ति जितने चाहे उतने फार्म भर सकता है।                                                                                                                                                                                                              

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!