गली में खेल रहे बच्चों पर गिरा लोहे का गेट, सात वर्षीय बच्ची की मौत, 4 घायल

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Dec, 2020 09:06 PM

an iron gate fell on the children playing in the street

सोहना की पीर कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में उस समय हाहाकार मच गया जब गली में खेल रहे पांच मासूम बच्चों के ऊपर लोहे का गेट गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक 7 वर्षीय बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सोहना (सतीश): सोहना की पीर कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में उस समय हाहाकार मच गया जब गली में खेल रहे पांच मासूम बच्चों के ऊपर लोहे का गेट गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक 7 वर्षीय बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया है।

PunjabKesari, haryana

घायल बच्चों को अस्पताल लाने वाले पड़ोसी राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने घर में खाना खा रहा था, तभी उसको लोहे के गेट के नीचे दबे बच्चों की चीख सुनाई दी। जिसके बाद वह घायल बच्चों को लेकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा।

PunjabKesari, haryana

वहीं मृतका बच्ची व तीन अन्य घायल बच्चों के पिता ने बताया कि उनके घर के पास खाली बाउंड्री में एक लोहे का गेट लगा हुआ है, जहां पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान गेट अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उनकी एक 7 वर्षीय बच्ची मौत हो गई व 4 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सोहना के नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार करने के बाद गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!