अमित शाह की रैली की बढ़ी मुश्किलें, सरपंचों ने चक्का जाम करने का किया ऐलान
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 28 Jan, 2023 06:47 PM

29 जनवरी को गोहाना में होने वाली अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
रोहतक(दीपक): 29 जनवरी को गोहाना में होने वाली अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि सरपंचों ने ई टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के विरोध में रविवार सुबह 7:00 बजे से 1:00 बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है। हरियाणा प्रदेश के सरपंचों ने आज रोहतक जिले के जसिया गांव स्थित छोटूराम धाम में इकट्ठा होकर के सरकार को अपनी ताकत दिखाई। यही नहीं सरपंचों ने तो नरवाना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध का ऐलान कर दिया और कहा की मुख्यमंत्री को किसी भी कीमत पर कार्यक्रम में नहीं आने देंगे।
बता दें कि ई टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल के विरोध में पूरे प्रदेश के सरपंच सरकार के खिलाफ लामबंद हैं और काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसी आंदोलन के तहत आज रोहतक के जसिया गांव में हरियाणा प्रदेश सरपंच एसोसिएशन ने शक्ति प्रदर्शन का ऐलान किया था। जिसके चलते आज पूरे प्रदेश से सरपंच यहां पर एकत्रित हुए और बड़ा ऐलान कर 29 जनवरी को गोहाना में होने वाली अमित शाह की रैली के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। इस रैली के विरोध में हरियाणा प्रदेश सरपंच एसोसिएशन ने सुबह 7:00 से 1:00 तक पूरे प्रदेश में चक्का जाम की घोषणा कर दी है।
हरियाणा प्रदेश सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि जब तक ई टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल वापस नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन इसी तरीके से बढ़ता रहेगा। अभी तो केवल चक्का जाम की घोषणा की है। अगर 7 दिन में हरियाणा सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो प्रदेश के सरपंच चंडीगढ़ की ओर कूच भी कर सकते हैं। यही नहीं 30 जनवरी को नरवाना में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध करने का भी फैसला लिया गया और कहा कि मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सरपंच नहीं आने देंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, हिसार में 32 डिग्री पहुंचा तापमान... जानें आज कैसा रहेगा मौसम

'शो देखना है तो नीचे बैठकर देखो, नहीं तो...', जींद के होटल में मासूम शर्मा का पूर्व सरपंच से हुआ...

पूर्व सरपंच विवादः मासूम ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब, बोले- किसी एक आदमी के कहने से नहीं चलती पंचायत

हरियाणा के इस गांव में मासूम शर्मा की No Entry, ग्रामीणों ने दी चेतावनी... सरपंच से हुआ था विवाद

सरपंचों की महापंचायत में मासूम शर्मा को 3 दिन का अल्टीमेटम, माफी न मांगने पर अब किया जाएगा ये काम

सरपंचों की महापंचायत में मासूम शर्मा को 3 दिन का अल्टीमेटम, माफी न मांगने पर अब किया जाएगा ये काम

हरियाणा के दो भाई युद्ध के मुहाने पर: ईरान-इजरायल जंग के बीच समंदर में फंसे गोहाना के अमित और अनिल,...

अब सरकार द्वारा काटे गए 14 लाख पीले राशन कार्डों का मुद्दा उठाएगी इनेलो, किया ये ऐलान

Haryana Budget: CM सैनी ने किया 2000 नए बीटा बूथ खोलने का ऐलान, महिलाओं को मिलेगा 20 फीसदी रिजर्वेशन

Haryana Budget: CM सैनी ने किसानों को लेकर किए बड़े ऐलान, मालामाल हो जाएंगे Farmers... देखिए डिटेल